फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nifraz XI won the final on the basis of stormy batting

Lakhimpur Kheri News: तूफानी बल्लेबाजी के दम पर निफराज इलेवन ने जीता फाइनल

Sun, 15 Jun 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nifraz XI won the final on the basis of stormy batting
विजेता टीम को ट्राॅफी और नकद राशि देते चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह। संवाद
निघासन। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में निफराज इलेवन ने अजय इलेवन को करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

झंडी राज के मैदान में आयोजित मैच में टॉस जीतकर निफराज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें सचिन के 75, सुनील के 63, लाला के 52 और आफताब की 44 रनों की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 270 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अजय इलेवन की पूरी टीम महज 92 रन पर सिमट गई।
शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बेलरायां सरजू सहकारी चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 5100 रुपये की नकद धनराशि तथा साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजक अमर मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और रविवार को फाइनल मैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र मौर्य, सुरजीत कश्यप, सगीर अहमद, जितेंद्र वर्मा, बच्चा लाल, भीष्मपाल सिंह और हैप्पी सिंह समेत हजारों की संख्या में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed