{"_id":"64b58a43ba25d15ea20f0356","slug":"newborn-died-during-delivery-in-private-hospital-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-1723-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
विज्ञापन
संजीवनी अस्पताल मे घटना की जानकारी लेते एसीएमओ डा. अनिल गुप्ता
लखीमपुर/महेवागंज। महेवागंज स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन से प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत भी बिगड़ गई। इस पर घरवालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ऐसे में स्टाफ अस्पताल से भाग गया। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे एसीएमओ ने पंजीकरण प्रपत्र न दिखा पाने पर अस्पताल सील कर दिया।
बिजुआ सीएचसी क्षेत्र के गांव गौरिया निवासी मंजू देवी ने बताया कि सोमवार सुबह बहू सीमा देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर प्रसव के लिए महिला अस्पताल लेकर गए मगर बहू को देखने के बाद महिला अस्पताल की डॉक्टर ने लखनऊ ले जाने के लिए कहा। मंजू देवी ने बताया कि फूलबेहड़ इलाके की एक आशा ने कम खर्च में सुरक्षित प्रसव कराने की बात कहकर संजीवनी अस्पताल लेकर आ गई।
अस्पताल स्टाफ ने बहू को भर्तीकर शहर से एक डॉक्टर को बुलाकर ऑपरेशन करा दिया। इस दौरान बच्चे की मौत हो गई। साथ ही प्रसूता की भी हालत ज्यादा बिगड़ गई। मंजू देवी ने बताया कि अस्पताल स्टाफ बिन कुछ बताए मृत नवजात को ऑपरेशन कक्ष में ही छोड़कर गायब हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब बेटा उत्तम ऑपरेशन कक्ष में गया तो सीमा बेहोश पड़ी मिली और पास में ही बच्चे का शव रखा मिला।
विज्ञापन
प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उत्तम उसे लेकर लखनऊ चला गया। घरवालों के हंगामा करने पर पहुंची पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि संजीवनी अस्पतालमें एक युवक मिला था, जो मोबाइल फोन पर कुछ कागजात दिखा रहा था, लेकिन अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कागजात न दिखा पाने पर अस्पताल सील कर दिया गया।