फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New 33 KVA line being laid for Vikas Bhawan

Lakhimpur Kheri News: विकास भवन के लिए डाली जा रही 33 केवीए की नई लाइन

Sat, 28 Sep 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
New 33 KVA line being laid for Vikas Bhawan
लखीमपुर खीरी। विकास भवन की बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 33केवीए की नई लाइन बिछाई जा रही है। राजापुर से डॉन बास्को नहर पुलिया तक खंभे लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी होना है। नापजोख के बाद एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। बजट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विकास भवन को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन काफी जर्जर हो गई है। इस वजह से आए दिन फॉल्ट होता है। विकास भवन की बिजली गुल हो जाती है। अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी। विकास भवन के लिए नई लाइन बिछाई जा रही है। राजापुर मंडी से नहरिया तक सड़क के किनारे बिजली के खंभे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई बस्ती उपकेंद्र के जेई अमरदीप ने बताया नई लाइन बिछाए जाने से विकास भवन की बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से रहेगी। अब तक लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से आए दिन फॉल्ट का सामना करना पड़ता था। इससे काफी दिक्कतें होती थी। लाइन बिछाने और आपूर्ति चालू करने समेत करीब 10 दिन में काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉन बास्को स्कूल से राजापुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी होना है। सड़क की नपाई हो चुकी है। बजट आने पर कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed