फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal border sealed for 72 hours due to Lok Sabha elections in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव को लेकर नेपाल सीमा 72 घंटों के लिए सील, मालवाहक ट्रकों की लगी कतार

Sat, 11 May 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 04:46 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर धनगढ़ी- गौरीफंटा बॉर्डर को सील कर दिया गया। बॉर्डर 13 मई को मतदान समाप्ति के बाद ही खोला जाएगा।

विज्ञापन
Nepal border sealed for 72 hours due to Lok Sabha elections in Lakhimpur kheri
गौरीफंटा बॉर्डर पर लगी मालवाहक ट्रकों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में 13 मई को मतदान होना है। इसको लेकर 72 घंटों के लिए नेपाल सीमा सील कर दी गई है। शनिवार को एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी। महानगरों से लौटे नेपाल जाने वाले लोग जहां जंगल रास्ते से होकर नेपाल पहुंचे। वहीं भारतीयों को सीमा सील होने से बॉर्डर से लौटा दिया गया। सीमा बंद होने से गौरीफंटा बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की भी लंबी लाइन लग गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर लखीमपुर खीरी में 13 मई को मतदान है। जिसके चलते शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद नेपाल बॉर्डर सील कर दिया गया। बॉर्डर 13 मई की शाम मतदान खत्म होने के बाद ही खुलेगा। सीमा सील होने के दूसरे दिन शनिवार को पैदल व वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। भारतीय व नेपाली नागरिकों को बार्डर मुख्य मार्ग से आने पर पूरी तरह से रोक लगी रही। इमरजेंसी सेवाओं में केवल एम्बुलेंस को ही आने-जाने की छूट दी गई। 
विज्ञापन


जंगल मार्ग से नेपाल पहुंचे लोग 
उधर, भारतीय महानगरों से नेपाल लौटने वाले सैकड़ों लोग बॉर्डर तक आए। कस्टम व वन विभाग के कार्यालयों के पीछे जंगल मार्ग से होकर नेपाल पहुंचे। वहीं धनगढ़ी से वोट डालने के लिए आने वाले कई भारतीयों को सीमा सील बताते हुए बॉर्डर से वापस लौटा दिया, जिससे उनमें रोष है। बॉर्डर बंद होने से नेपाल जाने वाले दूरदराज शहरों से आए मालवाहक वाहनों की संख्या बढ़ने से लाइन लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों को तीन दिन तक फंसने से खाने-पीने की परेशानी हो सकती है। सीमा सील होने के चलते नेपाली ग्राहकों की बनगवां मंडी में भी कुछ ही दुकानें खुली नजर आईं, लेकिन ग्राहक न आने से सन्नाटा पसरा रहा। एसएसबी के सहायक कमांडेंट सतीश कुमार ने बताया कि बार्डर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सीमा सील का अनुपालन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed