फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neither farmer nor agricultural expert...the fair is over

Lakhimpur Kheri News: किसान न कृषि विशेषज्ञ... निपट गया मेला

Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Neither farmer nor agricultural expert...the fair is over
मितौली। कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित ब्लाॅक स्तरीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी मात्र औपचारिकता बनकर रह गई। विभाग मेले में गांवों से किसानों को बुला नहीं सका। मेले में भीड़ न देखकर पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने नाराजगी जताई। वह कुछ मिनट रुकने के बाद चले गए।
विज्ञापन


मितौली ब्लाॅक मुख्यालय पर गुरुवार को किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूरे समय स्टॉल सूने पड़े रहे। समूह की महिलाओं और चंद लोगों को सभागार में बैठाकर गोष्ठी की गई। जिसके परिसर में कार्यक्रम हुआ, उसी के मुखिया बीडीओ को भी कार्यक्रम में बुलाने की जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन


मेला व प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर सन्नाटा देख कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर ने नाराजगी जताई। बोले मात्र औपचारिकताएं निभाने से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से किसी भी अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक के आए बिना ही एडीओ कृषि नैमिष कुमार व कृषि रक्षा इकाई प्रभारी अमित बाजपेई ने ही ब्लाॅक स्तरीय किसान मेला व प्रदर्शनी निपटा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed