फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NDRF recovers body of elderly man who drowned in floods

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ में डूबे बुजुर्ग का शव एनडीआरएफ ने तलाश लिया

Fri, 11 Sep 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
NDRF recovers body of elderly man who drowned in floods
निषाद नगर घोला में बुजुर्ग की तलाश करती एनडीआरएफ टीम। स्रोत: एनडीआरएफ
पलियाकलां। क्षेत्र के निषाद नगर घोला फार्म में बाढ़ के पानी में डूबे बुजुर्ग कश्मीर सिंह उर्फ साधु सिंह (70) का शव एनडीआरएफ ने शुक्रवार सुबह तलाश लिया। वह बृहस्पतिवार को रपटा पुल के पास बाढ़ का पानी तैरकर पार करते समय गहरे पानी में लापता हो गए थे।
विज्ञापन

घोला फार्म निवासी कश्मीर सिंह बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे आंबेडकर नगर बाजार जा रहे थे। रास्ते में रपटा पुल के पास बाढ़ का पानी भरा था। उसे तैरकर पार करते समय वह गहरे पानी में लापता हो गए। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पलिया एसडीएम, पुलिस बल और राजस्व टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पलिया हवाई पट्टी पर कैंप कर रही 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी की 11डी टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। निरीक्षक राम सिंह के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पानी में अत्यधिक जलकुंभी होने से बुजुर्ग का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ जवानों और ग्रामीणों ने संयुक्त अभियान चलाया। पहले जलकुंभी हटाई गई। इसके कुछ देर बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर बुजुर्ग का शव बरामद हो गया। तलाश अभियान एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के दिशानिर्देशन में चलाया गया।
---
गड्ढे में डूबे मासूम के परिजनों को आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत लाल्हापुर के मजरा हफीजपुर में गड्ढे में डूबकर जान गंवाने वाले पांच वर्षीय दीपक कश्यप उर्फ गोलू के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया है।
बृहस्पतिवार दोपहर दिलीप कश्यप का पुत्र दीपक उर्फ गोलू घर से खेलने के लिए निकला था। कुछ दूरी पर प्लॉट के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई थी। पहले परिजनों ने मामले में कोई कार्रवाई कराने से इन्कार किया था। बाद में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बच्चे का पोस्टमाॅर्टम कराया गया।

सीओ महक शर्मा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है।
एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर मौके का निरीक्षण कराया गया है। पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई गई है। पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed