{"_id":"6a32e253d151d6e512046bbd","slug":"national-convener-of-dalit-panther-organisation-manoj-kumar-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-177812-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दलित पैंथर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दलित पैंथर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार गिरफ्तार
Wed, 17 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी करीब 10 वर्ष से वांछित चल रहे दलित पैंथर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनोज कुमार भारती हाल के दिनों में विधायक रोमी साहनी से विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मनोज कुमार भारती उर्फ मनोज कुमार पैंथर थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट बेलरायां के निवासी हैं। वर्तमान में वह सदर कोतवाली क्षेत्र की गणेश विहार कॉलोनी, बुढ़नपुर महेवा में रह रहे थे।
मनोज के खिलाफ वर्ष 2016 से संपूर्णानगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा लंबित था, जिसमें वह वांछित चल रहे थे। इस मामले में न्यायालय से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।
विज्ञापन
वर्ष 2025 में थाना फरधान में उनके खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और जान से मारने की धमकी का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उस मामले में भी पुलिस को उनकी तलाश थी।
मंगलवार रात संपूर्णानगर और पलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने उनके आवास पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें फरधान थाना लाया गया और दोनों मुकदमों में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।