फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Narcotics drugs found at medical stores

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं नाॅरकोटिक्स की दवाएं

Wed, 14 May 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Narcotics drugs found at medical stores
मेडिकल स्टोर की जांच करतीं औष​​धि ​निरीक्षक बबिता रानी। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। महेवागंज में स्थित राजेश मेडिकल स्टोर पर नाॅरकोटिक्स की दवाएं मिलीं। दुकानदार के पास दवाओं के खरीद बिल भी नहीं थे।साथ ही दुकान में लकड़ी की रैंकों में छुपाकर रखीं 100 एमएल की चार प्लास्टिक की वॉयल मिली हैं। उनमें पारदर्शी द्रव्य भरा था, लेकिन उस पर कोई लेबल नहीं लगा था। ऐसे में यह दवाएं संदिग्ध होने पर जांच के लिए सैंपल भरा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि कार्यालय में एक शिकायत पहुंची थी कि महेवागंज में स्थित राजेश मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी एवं नाॅरकोटिक्स की दवाएं बेची जा रहीं हैं। शिकायत के आधार पर वह बुधवार को संबंधित मेडिकल स्टोर पर जांच के लिए पहुंचीं तो काफी खामियां मिलीं। दुकान पर राजेश गुप्ता मिले, जिन्होंने लाइसेंस दिखाया। दुकान पर कार्यरत फार्मासिस्ट रुचि गुप्ता नहीं मिलीं। राजेश गुप्ता ने बताया कि रुचि उनकी छोटी बहू है, जो घरेलू कार्य से कहीं गई हुई है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने दुकान मेडिकल में दवाओं का रख-रखाव बहुत ही गंदगी में पाया। दवाएं फर्श पर बिखरी मिलीं। साफ-सफाई असंतोष जनक मिली। दुकान में भंडारित दवाओं के खरीद और बिक्री के अभिलेख मांगने पर वह नहीं दिखा सके। लकड़ी की रैकों में भंडारित दवाओं को चेक करने पर कुछ नाॅरकोटिक्स की भी दवाएं मिलीं, जिनके खरीद बिल दुकान स्वामी नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार प्लास्टिक की वॉयल मिलीं, जिन पर कोई लेबल नहीं लगा था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नाॅरकोटिक्स की दवाएं, वॉयल और कफ सिरप का नमूना जांच के लिए भरा गया है। साथ ही मेडिकल संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed