फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Name missing in voter list, many voters could not cast vote

Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची में नाम गायब... वोट नहीं डाल पाए कई वोटर

Fri, 05 May 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Name missing in voter list, many voters could not cast vote
लखीमपुर खीरी। शहर में बनाए गए बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंचे तमाम मतदाताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। वोट डालने से वंचित रहे मतदाताओं ने बताया कि किसी का नाम सूची से गायब है तो किसी का क्रमांक बदलने के कारण वोट नहीं पड़ पाया।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि वह पिछले कई साल से नगर निकाय के चुनावों में वोट डालती आईं है लेकिन इस बार उनका नाम सूची से गायब है। सूची में नाम न होने के चलते पर्ची भी नहीं आई। इस कारण वह वोट नहीं डाल सकी। बहादुर नगर की रहने वाली शालिनी कहती हैं कि परिवार में सभी की पर्ची आयी लेकिन उन्हें नहीं मिली। इस कारण वह वोट नहीं डाल सकीं।
विज्ञापन


मोहल्ला गुटैय्याबाग निवासी बिलकिस जहां भी मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची थी। सूची में नाम गलत होने की वजह से वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकीं।


भटनागर कालोनी निवासी सौम्या मिश्रा बताती हैं कि नगर निकाय चुनाव में वोट डालने का उनका बड़ा मन था, लेकिन सूची में नाम न होने, पर्ची न मिल पाने के चलते वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकी। सौम्या ने बताया कि हमेशा से कांशीराम कालोनी में बनने वाले बूथ पर मतदान करती थी लेकिन इस बार उन्हें दो बूथों के चक्कर लगाने पड़े, बावजूद इसके भी वोट नहीं डाल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथीपुर निवासी अजय सक्सेना ने बताया कि वह लोकसभा से लेकर विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में वोट डालते आएं हैं। इस बार वोटर लिस्ट से नाम कट जाने की वजह से वह वोट नहीं डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed