फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nahi mil raha ganna bhuktan, ghar main kaisai banainga pakwan

नहीं मिल रहा गन्ना भुगतान, घर में कैसे बनेंगे पकवान

Sat, 21 Feb 2015 05:24 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Sat, 21 Feb 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
तराई के हजारों गन्ना किसान इस होली पर भी तंगहाल रहेंगे। इस समय जहां हर घर में होली की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रहीं हैं, वहीं अनेक गन्ना किसान होली का त्योहार मनाने के लिए उधारी मांगते घूम रहे हैं।
विज्ञापन

तराई के चीनी मिल मालिक किसानों को नगद भुगतान के बदले चीनी देकर उनके जख्म पर मरहम लगाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। किसान चीनी लेने के लिए तैयार नहीं हैं। क्षेत्रीय गन्ना उत्पादक किसानों का मानना है कि पैसे का काम तो पैसे से ही चलेगा, चीनी से नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सालों की तरह इस साल भी उनकी हाड़-तोड़ मेहनत की बाद उगाई गई गन्ने फसल का भुगतान मिलें रो-रो कर कर रहीं है। इसके चलते वे होली मनाने के लिए उधार मांगते घूम रहे हैं। कोई रिश्तेदार से पैसे ले रहा है तो कोई साहूकार से कर्ज मांग रहा है। किसानों की जेब खाली होने से हालात यह हैं कि होली की खुशियाें के लिए पकवान की बात तो जाने दीजिए बच्चों और महिलाओं के नए कपड़े तक नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

चीनी मिलें किसानों का करोड़ों रुपया दबाए बैठीं हैं। क्षेत्रीय किसानों प्रेम बिहारी लाल, विपिन शर्मा, अंजू सिंह, प्रेम सिंह, वीर्रेंद्र पाल सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, संजय भार्गव, केके मिश्र आदि ने होली की खुशियां मनाने के लिए चीनी मिल मालिकों से इस साल 15 फरवरी तक बिक्री किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed