{"_id":"5ef225ae8ebc3e42c8355bad","slug":"murder-lakhimpur-news-bly410288033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने ही की थी पिता की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने ही की थी पिता की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
निघासन। एक सप्ताह पहले गांव लखनियापुर में जाबिर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके छोटे बेटे कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस के अनुसार जाबिर की गला रेतकर उसके बेटे ने ही हत्या की थी। यह हत्या भाभी से अवैध संबंधों के चलते की गई थी।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि 15 जून की रात कल्लू अपने पिता जाबिर के साथ घर के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था। रात करीब एक बजे जाबिर का गला रेतकर हत्या हो गई थी। इस मामले में मृतक जाबिर के बड़े बेटे रहमत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में घटना के दिन से ही उनके बेटों पर शक था। पुलिस ने मृतक जाबिर के तीनों बेटों को हिरासत में पूछताछ के लिए था। पुलिस ने घटना के दिन ही छप्पर से चाकू भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने जब कल्लू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके संबंध भाभी से थे। इस बात की जानकारी उसके पिता जाबिर को हो गई थी। वह उसे बार-बार समझाते थे। जब वह घर अकेला होता था तो जाबिर उसे चारा आदि लेने के लिए खेत भेज देता था, और वह भाभी से मिल नहीं पाता था, जिससे वह नाराज था और उसने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी।