फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Movement intensified for payment of outstanding sugarcane, now crushing stopped in Khambharkheda

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आंदोलन तेज, अब खंभारखेड़ा में भी पेराई बंद

Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Movement intensified for payment of outstanding sugarcane, now crushing stopped in Khambharkheda
डोंगे में बैठकर धरना देते किसान।
बजाज समूह की खंभारखेड़ा चीनी मिल में सोमवार को डोंगे में कूदे किसान
विज्ञापन

बजाज ग्रुप की ही पलिया और गोला चीनी मिल पर हो चुकी है एफआईआर
अब तक खंभारखेड़ा चीनी मिल में पेरा जा चुका है 12 लाख क्विंटल गन्ना
लखीमपुर खीरी। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर अब बजाज ग्रुप की तीनों चीनी मिल के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। अब तक पलिया और गोला मिल के बाहर ही किसान जुटे थे, जिसके बाद दोनों चीनी मिल पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वहीं सोमवार को बजाज ग्रुप की तीसरी खंभारखेड़ा चीनी मिल परिसर में किसान डोंगे में कूद गए और पेराई बंद करा दी। उधर, कांग्रेस ने भी किसानों के इस प्रदर्शन को अपना खुला समर्थन दे दिया है, जिससे किसानों का आंदोलन अब और धारदार होता जा रहा है। उधर, जिला प्रशासन के पास भी इस समस्या का सिवाए मुकदमा लिखने के कोई हल नहीं है।
महेवागंज। बकाया भुगतान की मांग कर पिछले माह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की अगुवाई में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था। यहां तक कि किसान जल समाधि के लिए शारदानगर पहुंच गए थे। किसान नेताओं ने कहा कि मिल प्रबंधन ने प्रशासन के समक्ष 30 नवंबर को बकाया भुगतान किसानों के खाते में भेजने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। बावजूद इसके मिल में नवीन पेराई सत्र चालू हो गया। अब तक 12 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को वादा खिलाफी से नाराज किसान नेता और किसान नारेबाजी करते हुए मिल में आ पहुंचे। इससे मिल का चक्का बंद हो गया। यह देख मिल वालों के भी हाथपांव फूल गए। उधर, तौल न होने के कारण सैकड़ों गन्ना वाहन फंसे रहे। शाम तक खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। बशर्ते मिल परिसर में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बाहरी लोगों ने आकर मिल को जबरन बंद कराया है। स्थानीय किसान आंदोलन करना नहीं करना चाहते हैं। पिछले सत्र का करीब 14 करोड़ रुपया एक हफ्ते में भेजा जा चुका है। जल्द ही शेष भुगतान किया जाएगा।
- एके गुप्ता, यूनिट हेड बीएचएल खंबारखेड़ा
संयुक्त किसान मोर्चा ने संभाली किसानों के प्रदर्शन की कमान
गोला गोकर्णनाथ। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के खिलाफ गन्ना किसानों का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों के प्रदर्शन की कमान अब संयुक्त किसान मोर्चा ने थाम ली है। किसानों ने किसान एकता मंच का गठन कर विरोध प्रदर्शन की धार और तेज कर दी है।
चीनी मिल के तौल गेट पर तीन दिसंबर को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा की अगुवाई में आंदोलन शुरू हुआ था। कई संगठनों का समर्थन मिलने के साथ ही आंदोलन अब संयुक्त किसान मोर्चा में तब्दील हो गया है। संयुक्त मोर्चा में पटेल श्रीकृष्ण वर्मा, अमनदीप सिंह संधू, रामनिवास वर्मा, परसादी लाल गौतम और राम सिंह वर्मा नियुक्त किए गए हैं।
वहीं किसान नेताओं ने पंडित राम निवास शुक्ल, सरदार मैहल सिंह, वाहिद अली, रामकुमार वर्मा की अगुवाई में किसान एकता मंच नियुक्त कर आंदोलन को तेज कर दिया है। किसान नेताओं ने गन्ना किसानों का आवाहन किया कि वह किसी के बहकावे में न आएं, बकाया पूरा भुगतान लेकर ही घर लौटेंगे। उधर, किसानों ने 30 नवंबर को दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही एलान किया है कि उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज न हुआ तो किसान धरना स्थल पर क्रमिक अनशन और सदर चौराहे पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
30 नवंबर को दी गई तहरीर पर यदि आज सुबह दस बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो पांच किसानों के साथ सदर चौराहे पर पूर्वाह्न बजे से धरना प्रदर्शन करेंगे।
- श्रीकृष्ण वर्मा, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
यह आंदोलन नहीं अपने हक की लड़ाई है। सभी किसान संगठित रहें। पिछले सत्र का संपूर्ण भुगतान और इस सत्र का 14 दिन में भुगतान लेने के लिए धरना स्थल पर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
- अमनदीप सिंह संधू, किसान नेता
शासन यदि वास्तव में गन्ना किसानों के प्रति संवेदनशील है तो जो चीनी मिल यार्ड में किसानों का गन्ना खड़ा है चाहे तो नजदीकी चीनी मिल बलरामपुर ग्रुप कुंभी और गुलरिया को सप्लाई करा दे, जिससे किसानों का गन्ना सूखने से बच सकता है।
- अंजनी कुमार दीक्षित, किसान नेता
जो डीएम साहब बता गए थे उससे ज्यादा भुगतान करने की व्यवस्था नहीं हो सकती। जो पैसा शासन द्वारा ट्रांसफर हो रहा है यदि मिल गया तो दिसंबर में भुगतान संभव है। सभी किसान भाइयों को डीएम की बात मान लेनी चाहिए।
- ओमपाल सिंह, यूनिट हेड, बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, गोला
किसानों ने गन्ना समिति सचिव और एससीडीआई के खिलाफ दी तहरीर
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को किसान नेताओं ने गोला कोतवाली में गन्ना विकास समिति सचिव जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा की अगुवाई में किसान नेता अमनदीप सिंह संधू और रामनिवास वर्मा ने क्राइम इंस्पेक्टर असलम अली को तहरीर दी है। किसान नेताओं ने तहरीर में कहा है कि बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के गन्ना किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर डीएम और एसडीएम को ज्ञापन दिया था, जिसमें 8 दिसंबर से गन्ना आपूर्ति बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। अधिकारियों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव नंदलाल को कार्यवाही करने के आदेश दिए थे।
गन्ना विकास समिति सचिव नंदलाल और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर चीनी मिल के आवास में रहकर सुविधाएं भोग रहे हैं। जिससे दोनों बजाज चीनी मिल के अधिकारियों के पक्षधर हैं। सचिव ने शासनादेश का उल्लंघन करते हुए किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन में बाधा पहुंचाने के लिए अवैधानिक रूप से चीनी मिल से अधिक इंडेंट लेकर अधिक मात्रा में पर्चियां जारी करती हैं जो अपराध है। इसलिए गन्ना किसानों द्वारा चीनी मिल में लाया गया गन्ना ट्रैक्टर ट्रालियों में सूख रहा है जिससे गन्ना किसानों की करोड़ों रुपए की क्षति हो रही है।

आरोप लगाया कि सचिव ने बयान दिया है कि बजाज चीनी मिल को उनके पावर प्लांट का पैसा नहीं मिल रहा है जिस कारण गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। यह कहकर सचिव नंदलाल ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का काम किया है। किसान नेताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर असलम अली ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed