फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Motipur uproar: Former Panchayat member arrested, villages remain deserted

मोतीपुर बवाल : पूर्व पंचायत सदस्य गिरफ्तार, गांवों में अब भी है सन्नाटा

Sun, 19 Apr 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Motipur uproar: Former Panchayat member arrested, villages remain deserted
बांकेगंज-गोला मार्ग पर गश्त करते पुलिस कर्मी। संवाद
बांकेगंज (खीरी)। मोतीपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा टूटने के विवाद में हुए उपद्रव के 5वें दिन शनिवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से इलाके में अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

छह से अधिक गांवों से भागे लोग अब तक घर नहीं लौटे हैं। हालांकि, ऊपरी तौर पर बाजार और सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दे रही है, लेकिन गांवों में महिलाएं और बच्चे ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने मोतीपुर गांव से पूर्व पंचायत सदस्य काशीराम को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक सरकारी डंडा और हेलमेट भी बरामद किया गया है। इसके बावजूद 41 नामजद और 200 अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी पश्चिम अमित कुमार राय लगातार इलाके में कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

बांकेगंज-गोला मार्ग पर गश्त करते पुलिस कर्मी। संवाद

बांकेगंज-गोला मार्ग पर गश्त करते पुलिस कर्मी। संवाद

बांकेगंज-गोला मार्ग पर गश्त करते पुलिस कर्मी। संवाद

बांकेगंज-गोला मार्ग पर गश्त करते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed