फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother is wandering to find her missing daughter

Lakhimpur Kheri News: लापता बेटी की बरामदगी के लिए भटक रही मां

Wed, 03 Jul 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mother is wandering to find her missing daughter
निघासन। ससुराल से लापता हुई एक विवाहिता को बरामद कराने के लिए मां भटक रही है। पुलिस की लापरवाही से पूरा परिवार परेशान है। तीन दिन पहले एक शव बरामद हुआ था। एक परिवार ने शव का अंतिम संस्कार किया तो दूसरे परिवार के लोगों ने अपनी बेटी होने का दावा ठोका था। पढ़ुआ पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में अब तक नाकाम है।
विज्ञापन

ग्राम ढखेरवा निवासी 18 वर्षीय युवती 19 जून को गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते घर से चली गई थी। युवक का शव 20 जून को सुजौली थाना क्षेत्र में घाघरा नदी से मिला था। युवती का सिर्फ दुपट्टा बरामद हुआ था। युवक के पिता ने सुजौली थाने में युवती के पिता और भाई के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को ढखेरवा पुलिस चौकी क्षेत्र में मल्लबेहड़ पुल के पास शारदा नहर से एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। उसका एक हाथ और एक पैर गायब था। ढखेरवा वाली युवती के घरवालों ने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में करते हुए पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया। घर से सलवार कुर्ता और दुपट्टा पहनकर निकली युवती की कद-काठी शव से मेल नहीं खाती थी। नहर से बरामद युवती के शव पर साड़ी और पेटीकोट के अलावा हाथों में चूड़ियां थीं। इस गुत्थी को पुलिस पांच दिन बाद भी नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन के सुक्खनपुरवा के गयाप्रसाद की पत्नी फूलमती ने नहर से बरामद युवती का शव अपनी बेटी मीरा का बताया है। उसकी गजियापुर में ससुराल थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया था, जिसके चलते उसने शारदा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित मां ने कार्रवाई की मांग की है। पढ़ुआ प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने मीरा को जीवित मानते हुए सुक्खन पुरवा के लोगों के साथ मंझरा पूरब, तिकुनियां, हांथियाबोझ आदि रिश्तेदारी में तलाश कराया, लेकिन मीरा का कहीं पता नहीं चल सका है।

इस मामले में पुलिस को लगाया गया है, जांच की जा रही है। जांच में समय लग रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-प्रवीण कुमार, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed