{"_id":"66ce316eb2eb4d0ea1078a14","slug":"more-than-20-people-are-suffering-from-fever-in-akbarpur-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-127786-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अकबरपुर गांव में बुखार में तप रहे 20 से अधिक लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अकबरपुर गांव में बुखार में तप रहे 20 से अधिक लोग
विज्ञापन
अकबरपुर में नालियो में जमा कूड़ा। संवाद
बेहजम। गांव अकबरपुर में बुखार का प्रकोप है। गांव के 20 से अधिक ग्रामीण बुखार से तप रहे हैं। कुछ ग्रामीण, निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। कुछ ठीक होकर घर लौट आए हैं। एक-एक घर में कई-कई लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में गंदगी की भरमार है। न तो स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।
ग्राम पंचायत अकबरपुर और सरैंया निवासी सुल्तान सिंह, राधेरमन सिंह, बालक राम, गोबरे स्वामी सिंह आदि ने बताया कि गांव में लगभग हर घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक गांव में नहीं पहुंची है। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी नहीं कराई गई है। बुखार से पीड़ित ग्रामीण निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। गांव अकबरपुर सरैंया के अनीश पुत्र जुम्मन, 55 वर्षीय पीरु पुत्र नजीर निजी अस्पताल में भर्ती हैं। ये लोग लगभग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। कई लोग भी निजी अस्पतालाें में इलाज करा रहे हैं।
बुखार पीड़ितों को दवा देने आज पहुंचेगी टीम
गांव के शकील, आइशा बानो (40) पत्नी शकील व रियाजुदीन ने बताया कि वह 15 दिन से बुखार से परेशान हैं। नूरजहां पत्नी सिराजुद्दीन, मजीदा पत्नी गोबरे, चमन जहां पत्नी रियाजुदीन, शिव नारायन पुत्र बालकराम, बालक पुत्र फूलचंद, जावित्री देवी पत्नी बालकराम, अक्कू पुत्र राम शंकर, छोटे पुत्र हरिनाम सिंह, शैलेंद्र पुत्र गौरव सिंह, रामहेत पुत्र रामेश्वर और परीक्षित गिरि पुत्र छोटकन्न गिरि बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
चंपा देवी, मुस्ताक अली, शकीरा, सुघरा व इकरा के घर में दो लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नहीं आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि कल टीम पहुंचेगी और पीड़ितों को दवाएं दी जाएंगी।
बरबर क्षेत्र के कई गांवों में भी फैला बुखार
बरबर। क्षेत्र के कई गांवों में बुखार का प्रकोप है। गलरई में निशा पत्नी अनीश, विशंभर दयाल, भौनापुर में कुलदीप, नयनशी और दयाराम, गांव साहूपुर में महफूज और अल्तमस, गांव चोरहा में नरेश, नागराज और वेदप्रकाश गांव रसूलपुर में प्रकाश तथा अंकित बुखार से पीड़ित हैं। गांव भौनापुर, गलरई, साहूपुर और रसूलपुर में प्रधानों ने एंटीलार्वा का छिड़काव कराया है, लेकिन नालियों की सफाई न होने से संक्रामक रोग बढ़ रहे हैं। एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। नालियों को साफ कराया जाएगा। संवाद