फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohana River water level rises river reaches the doorsteps of homes in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ा, नेपाल सीमा से सटे गांवों में पहुंचा पानी, कटान से सहमे लोग

Thu, 27 Aug 2026 07:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 27 Aug 2026 07:05 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में मोहाना नदी का तेज कटान जसनगर और केवटली गांवों में कई घरों के लिए खतरा बन गया है। कटान शिवभगवान, रामकुमार और गोवर्धन के घरों तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने कटान न रुकने पर चिंता जताई। 

विज्ञापन
Mohana River water level rises river reaches the doorsteps of homes in Lakhimpur kheri
तटबंध पर खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। निघासन तहसील क्षेत्र के जसनगर और केवटली में नदी के तेज कटान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। देखते ही देखते कटान शिवभगवान, रामकुमार और गोवर्धन के घरों तक पहुंच गया है। इससे परिवारों के सामने आशियाना उजड़ने का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मोहाना नदी के कटान को रोकने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर काम कराया गया, लेकिन इसके बावजूद नदी का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटान लगातार आबादी की ओर बढ़ रहा है। समय रहते ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो कई और मकान इसकी जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन

एसडीएम ने किया निरीक्षण 
कटान की विकराल स्थिति की सूचना पर एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह ने नहर विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कटान की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित मकानों को बचाने के लिए नदी किनारे पत्थरों का जाल और बोरियां लगवाने का काम शुरू कराया। इससे कटान की गति को रोकने और मकानों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है।

एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि मोहाना नदी के कटान की स्थिति का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया है। प्रभावित मकानों को कटान से बचाने के लिए नदी किनारे आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार बचाव कार्य आगे भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed