फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohammed Honu of Suvaboj made his name famous by passing NEET

Lakhimpur Kheri News: सुवाबोझ के मोहम्मद होनू ने नीट पास कर नाम किया रोशन

Fri, 07 Jun 2024 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Honu of Suvaboj made his name famous by passing NEET
मोहम्मद होनू
मैलानी। हाईस्कूल में पिता के गुजर जाने के बाद भी हौसला बरकरार रख सुवाबोझ के मोहम्मद होनू ने तीसरे प्रयास में नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुवाबोझ निवास अली मोहम्मद के बेटे मोहम्मद होनू ने इस वर्ष नीट की परीक्षा में 666 अंक पाकर ओबीसी वर्ग में 7323वीं और ऑल इंडिया में 16,851वीं रैंक हासिल की है। होनू के पिता ने बेहतर शिक्षा के लिए मैलानी स्थित अतुल महादेव एकेडमी में उसका दाखिला कराया था। जिसके संचालक डॉ. एसके मजूमदार थे। जब वह हाईस्कूल में था, तो उसके पिता दुनिया से विदा हो गए।
विज्ञापन

प्रतिभा को देखते हुए डॉ. मजूमदार ने होनू को अपने स्कूल के छात्रावास में रखकर नीट की तैयारी करानी शुरू की। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर में डॉ. मजूमदार भी 16 मई 2022 को दुनिया छोड़कर चले गए। फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। लखनऊ जाकर सेल्फ स्टडी शुरू की। वर्ष 2022 में एक नंबर कम आने से चयन नहीं हो सका। अगले वर्ष बीमारी के चलते नंबर और कम हो गए, लेकिन इस बार नीट में उसे कामयाबी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शिक्षा के लिए समर्पित थे डाॅ. मजूमदार
नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर एसके मजूमदार शिक्षा के लिए समर्पित थे। या यूं कहें कि अपने पेशे के साथ ही उन्हें पढ़ाने का बेहद शौक था। इसी के चलते उन्होंने अपना स्कूल खोला था। समय निकालकर वह खुद क्लास में जाकर बच्चों को पढ़ाया करते थे। होनू की प्रतिभा को देखकर ही उन्होंने उसे नीट की तैयारी कराई। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हों, लेकिन होनू अपनी कामयाबी का श्रेय स्वर्गीय डॉक्टर मजूमदार, अपनी माता और स्वर्गीय पिता को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed