फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mohammadi Kotwali Hangama

मोहम्मदी कोतवाली प्रकरण: अज्ञात प्रदर्शनकारियों को चिह्नित करने में पुलिस के छूट रहे पसीने

Tue, 20 Oct 2020 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
mohammadi Kotwali Hangama
image description
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए बवाल में भले ही पुलिस ने एक नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हो, लेकिन अब उसके सामने अज्ञात लोगों की पहचान करना चुनौती है। शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया में छाए बवाल के वीडियो देखने के बाद बवालियों की पहचान करने में खाकी का पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मोहम्मदी में भाजपा कार्यकर्ता शिब्बू सिंह और पुलिस के बीच विवाद हो गया था। बाद में अभद्रता करने पर पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए थे और कोतवाली में खूब हंगामा किया था। यह हंगामा करीब तीन घंटे तक चला। बाद में समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता कार्यकर्ता को छुड़ा ले गए थे।
विज्ञापन

मामला सत्ता से जुड़ा था, सो पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। बाद में मामला मीडिया में सुर्खियां बना तो सियासत गरमा गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद जिले से लेकर राजधानी लखनऊ तक गहमागहमी बढ़ गई। राजधानी में बैठे उच्चाधिकारियों ने जिले के आला अफसरों को आड़े हाथ लिया। इससे अफसरों और कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। डीजीपी कंट्रोल रूम ने जब रिपोर्ट मांगी गई तो अपने बचाव में उतरी पुलिस ने कार्यकर्ता शिब्बू सिंह को नामजद कर 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आनन-फानन में नामजद आरोपी और चार अन्य कार्यकताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट भी आला अफसरों के माध्यम से शासन को भेज दी, लेकिन इतना सब होने के बाद भी पुलिस की मुसीबत कम नहीं हुई है। पुलिस के सामने अज्ञात 66 कार्यकर्ताओं को चिह्नित करना चुनौती बन गया है। इस पूरे मामले पर पुलिस अफसर भी चुप्पी साधे हुए हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ऐेसे में पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की तबीयत खराब, शाहजहांपुर के अस्पताल में भरती
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी के भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की रविवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। वह रात करीब 9:30 बजे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां तेज बुखार और लो ब्लड प्रेशर होने के कारण विधायक को भर्ती कर लिया गया। डॉ. सोम शेखर ने बताया कि विधायक की हालत में सुधार है उन्हें लो ब्लड प्रेशर और बुखार होने पर भर्ती किया गया था अब उनकी तबीयत में सुधार है।

मोहम्मदी में क्या मामला था उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। वह शुक्रवार रात कार्यक्रम में भाग लेकर लौट गईं थी। इसके बाद घाटमपुर चुनाव प्रचार में निकल गईं। विधायक की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं हुई वह उनकी तबीयत के बारे में जानकारी लेंगी।
-रेखा वर्मा, सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed