{"_id":"58a1e0e44f1c1b5d36d84a04","slug":"modi-s-work-exploits-enumerated-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने अपने काम, सपा के कारनामे गिनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने अपने काम, सपा के कारनामे गिनाए
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन लाकर विकास की नई ऊंचाई छूने का समय आ गया है। 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे, तब तक तमाम समस्याओं से मुक्ति मिले इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बनानी होगी। नौकरियों में भ्रष्टाचार, अफसरों से कमाई, विद्युतीकरण में अनदेखी, राजनीति और विकास में भी भाई भतीजावाद और बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए मोदी ने इन सबको अखिलेश सरकार के कारनामे बताया। इसके बाद किसान फसल बीमा योजना ग्रामीण विद्युतीकरण समेत तमाम योजनाएं गिनाते हुए कहा कि इन्हें कहते हैं काम जो हम कर रहे हैं। पीएम ने जनता से सवाल के अंदाज में कहा कि अब तक क्या बदलाव आया है। किसानों की हालत में सुधार नहीं ला सके।
पीएम मोदी ने सपा गठबंधन द्वारा पहले चरण के मतदान के बाद तीसरा घोषणा पत्र निकालने पर तंज कसा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय आपातकाल में कांग्रेस को मिली करारी हार की याद दिलाई। सपा सरकार के पांच साल का हिसाब मांगते हुए उन्होंने अखिलेश को घेरते हुए मेट्रो और मेदांता के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि फीता काट दिया, लेकिन बीपी चेक करने के लिए डॉक्टर नहीं हैं। इसीतरह मेट्रो का शिलान्यास कर दिया लेकिन न स्टेशन है न ट्रेन। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में बलात्कार, हत्या, अपहरण और दंगे की वारदात ही बोलती हैं। पीएम ने भाजपा सरकार बनने पर छह महीने में अपराधियों को सींखचों के पीछे डालने का एलान किया।
-
चीनी मिल प्रकरण में सांठगांठ
पीएम मोदी ने कहा कि मायावती सरकार में सहकारी चीनी मिलों की नीलामी में घोटाले के आरोप लगे थे, जिसके बाद 2012 चुनाव में अखिलेश ने जांच का वादा किया था। पीएम ने अखिलेश पर सवाल दागते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार आने के पांच सालों में इस प्रकरण की जांच क्यों नहीं कराई। प्रधानमंत्री ने यह भी सवाल किया, अखिलेश...मायावती का घोटाला दबाने में क्या मिला? जनता जानना चाहती है।
विज्ञापन
--
पसीने की कमाई पानी के भाव बिक रही
धान और गेहूं की सरकारी खरीद में सपा सरकार पर वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में किसानों से 60 फीसदी उपज की खरीद वहां की सरकार करती है, जबकि यूपी में बमुश्किल तीन फीसदी खरीद की जाती है, जिससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता।
2014 में बज गई थी खतरे की घंटी
पीएम मोदी ने सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता ने तीनों पार्टियों के लिए 2014 में ही खतरे की घंटी बजा दी थी। सिर्फ दो कुनबे के लोग ही जाते थे। जबकि जनता ने बसपा का सफाया कर दिया था। इसके बाद ढाई साल में भी सपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ काम नहीं किया। सपा पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि लोगों का भला करने के बजाय गठबंधन के कारोबार में लगे हैं।
एक साथ मोदी के मंच पर आए प्रत्याशी
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जिले के सभी आठों सीटों के प्रत्याशी लकड़ी के बोर्ड पर बनाए गए कमल निशान को हाथ में थामकर मंच पर दिखाई दिए। मोदी ने जनसभा की शुरुआत करते हुए लोगों का प्रत्याशियों से परिचय कराया तो मोहम्मदी से लोकेंन्द्र प्रताप सिंह, धौरहरा से बाला प्रसाद अवस्थी, गोला गोकर्णनाथ से अरविंद गिरि, पलिया से रोमी साहनी, निघासन से रामकुमार वर्मा, श्रीनगर से मंजू त्यागी, कस्ता से सौरभ सिंह सोनू और सदर से योगेश वर्मा पब्लिक को कमल चुनाव चिह्न दिखाते हुए अग्रिम पंक्ति में आ खड़े हुए। जनसभा का संचालन जिला प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह और राष्ट्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द नारायण पांडेय, सांसद अजय मिश्र टेनी, रेखा अरुण वर्मा मंचासीन रहे, जबकि हेलीपैड पर लखीमपुर विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकूू, विजय माहेश्वरी, अमित वर्मा और रमेश मिश्र ने भी स्वागत किया। आभार भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने जताया।
प्रदेश अध्यक्ष, इंट्री गेट से लौटे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर वाईडी कॉलेज मैदान पर उतरा, लेकिन मंच पर प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद वह इंट्री गेट पर पहुंचे। देरी के कारण वह वहीं से लौट गए। इस तरह प्रदेश अध्यक्ष सभास्थल पर नहीं पहुंच सके, जबकि उन्हें प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद आभार जताना था।
सुरक्षा कर्मियों को छूटा पसीना
पुलिस लाइंस ग्राउंड पर प्रधानमंत्री के आने से ठीक 15 मिनट पर एक कुत्ता दौड़ पड़ा। हेलीपैड की ओर कुत्ते को दौड़ते देख सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह मशक्कत कर कुत्ते को ग्राउंड से बाहर निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों का पसीना छूट गया।
स्कूली बच्चों की भीड़ ने भी छुड़ाया पसीना
पुलिस लाइंस स्थित प्राइमरी स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे ग्राउंड की ओर हेलीकॉप्टर देखने के लिए एकत्र होने लगे। यह देख सुरक्षा कर्मियों को एक बार फिर पसीना छूटा। फिर किसी तरह बच्चों को समझाबुझाकर एक तरफ ले जाया गया।
मैदान हुआ फुल
जीआईसी ग्राउंड खचाखच भरने के बाद सड़क पर जमा भीड़ अंदर घुस नहीं पाई। लिहाजा लोगों ने पीएम का भाषण सड़क पर ही खड़े होकर सुना। इस तरह खीरी रोड पर लंबा जाम लग गया।
चीनी के कटोरे को खूब हिला गए मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के सबसे बड़े जिले को चीनी का कटोरा बताते हुए किसानों का दर्द बयां किया। कहा, यहां गन्ने की मिठास इतनी अधिक होती है कि हमारे किसानों का पसीना भी मीठा हो जाता है। कड़ी मेहनत के बाद किसानों की तैयार गन्ने की कीमत नहीं मिलती है। प्रधानमंत्री सवाल करते हैं, अखिलेशजी, आपको गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने से कौन रोकता है? फिर भावुक होते हुए कहते हैं, हर किसान रोता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के दौरान हर छोटे-बड़े मुद्दे को हवा दी। उन्होंने भाषण के जरिए लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना में यूपी की सरकार ने गन्ने को डाल दिया, जिससे किसानों का नुकसान हुआ, जबकि इस योजना में जिन फसलों का सर्वाधिक नुकसान होता है, उसी का बीमा होना चाहिए। पहली बार इस योजना में फसल की बुआई नहीं हो पाई, तो भी बीमा का पैसा, जलभराव से फसल का नुकसान हो या फसल कटने के बाद नुकसान होता है तो भी पैसा मिलेगा। वह कहते हैं, यह काम अखिलेश को नहीं दिखता। फिर बताते हैं, जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहीं फसल बीमा 50 से 70 प्रतिशत तक हुआ, जबकि यूपी में मात्र 14 प्रतिशत किसानों का बीमा हुआ। इसके लिए जिम्मेदार कॉन? इसमें भी उन्हीं का बीमा कराया गया, जो अखिलेश सरकार के कुनबे के लोग थे। किसानों के साथ धोखा करने से बड़ा कोई जुर्म नहीं होता। उन्होंने गन्ना किसानों को भाजपा के काम बताया तो अखिलेश के कारनामे से किसानों को हुए नुकसान को भी बखूबी समझाया। साथ ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही उनकी समस्याओं को खत्म करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने में गन्ने का भुगतान 14 दिन में करने, किसानों को कर्ज माफ करने, बिना ब्याज लोन देने का संकल्प भी दोहराया।
कंप्यूटर ही निकालेगा नौकरी का आर्डर
लखीमपुर खीरी। पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को निशाने पर रखने के साथ ही मध्यमवर्गीय जनता की दुखती रग पर हाथ रखा। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर ऐसे परिवारों की रक्षा का भरोसा देते हुए बगैर सिफारिश के नौकरी दिलाने की बात कही है। नौकरी के लिए सिफारिश फिर लाखों की रिश्वत को पाप बताया। उन्होंने इससे निजात दिलाने के लिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू की प्रथा पर रोक लगाने का एलान किया।
भ्रष्टाचार की मार से पीड़ित मध्यमवर्गीय परिवार के युवाओं को नौकरी मिलने में आ रही कठिनाइयों का जिक्र किया। 100 पदों के लिए एक लाख के इंटरव्यू पर सवाल उठाते हुए मोदी ने इसे भ्रष्टाचार से जोड़ा। उन्होंने दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि यूपी में बिना सिफारिश के नौकरी नहीं मिलती। सिफारिश से ही रिश्वत का खेल शुरू हो जाता है, जिसके लिए मां-बाप जमीन-जायदाद गिरवी रख देता है। पीएम ने इस पाप को खत्म करने की बात कहते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर परीक्षा मेरिट के आधार पर चयन करते हुए कंप्यूटर खुद ही नौकरी के आर्डर निकालेगा। पीएम ने इस मुद्दे पर सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी में इस व्यवस्था को जान-बूझकर लागू नहीं किया गया।