{"_id":"5831b0d94f1c1b5701b396b9","slug":"modi-s-magic-black-money-are-crying-tears-of-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के जादू से काली कमाई वाले रो रहे खून के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के जादू से काली कमाई वाले रो रहे खून के आंसू
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी।
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोले भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या
कहा- मुलायम समाजवाद तो मायावती बाबा साहब के आदर्शो को कर रही नीलाम
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा है कि प्रधानमंत्री के जादू से काली कमाई वाले नेता हों या राजा सब एक हो गए हैं। भाजपा ही ऊंच-नीच, भेदभाव मिटाकर सभी वर्ग को बराबरी पर ला सकती हैं।
श्रीनगर के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर जमकर बोला। सपा और बसपा पार्टी के मुखिया का नाम लेकर कहा कि एक समाजवाद तो दूसरा बाबा साहब के आदर्शों को सरे बाजार नीलाम कर रहा है। सपा शासन में गुंडो और माफिया का राज बताया। कहा पूरा प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। सपा रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद पर सियासत करती आई है। कहा पिछड़ों के मसीहा का ढोंग रचा जा रहा है। सवाल उठाया कि इन्हें सैफई, इटावा में ही यादव दिखते हैं, खीरी, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई आदि मे क्या पिछड़े वर्ग के लोग नहीं रहते। उन्होंने मायावती को धन लालसा की देवी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाकर 2017 की पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। करनैलगंज से भाजपा विधायक और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि भाजपा ने ही पिछड़े वर्ग से कल्याण सिंह के रूप में प्रदेश को पहला मुख्यमंत्री दिया था। सम्मेलन को प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, नपाप अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, जगदीश शाक्य, कुलभूषण सिंह, मनोज वर्मा, अनिल यादव, दयाशंकर मौर्य आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, विजय शुक्ला रिंकू, राजकिशोर मौर्य, ठाकुर प्रसाद, सुनील यादव, अंबरीश सिंह, राम प्रसाद, रामनरेश, मंजू त्यागी, आशू मिश्रा, शिव गोविंद राठौर, एसएस कंबोज, अभिषेक मिश्रा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, रामनरेश, मोती लाल पैलवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।