{"_id":"6a9b0a4da1769f13ff007793","slug":"approval-given-for-construction-of-sukhanpurwa-link-road-130-crore-will-be-spent-on-110-km-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-184129-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुक्खनपुरवा संपर्क मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी, 1.10 किमी सड़क पर खर्च होंगे 1.30 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुक्खनपुरवा संपर्क मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी, 1.10 किमी सड़क पर खर्च होंगे 1.30 करोड़
Fri, 04 Sep 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
निघासन ढखेरवा पीडब्ल्यूडी रोड से सुक्खनपुरवा जाने वाला लिंक मार्ग। संवाद
निघासन। मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत निघासन क्षेत्र के सुक्खनपुरवा संपर्क मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय की ओर से 1100 मीटर लंबाई में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1.30 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। सड़क बनने से सुक्खनपुरवा, घनश्यामपुरवा, ईश्वरीपुरवा, चकपुरवा, कंधईपुरवा और धर्मपुरवा समेत करीब 12 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
लंबे समय से ग्रामीण संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय के अधिशाषी अभियंता अनिल यादव के अनुसार, निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बारिश का मौसम समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। सड़क बनने से ग्रामीणों के साथ किसानों को भी अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।
गन्ना किसानों को भी मिलेगी राहत
किसान हरीश पांडेय ने बताया कि सड़क बनने से खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य कृषि वाहनों के पहुंचने में आसानी होगी। खराब रास्ते के कारण वाहनों में होने वाली टूट-फूट और अतिरिक्त खर्च से किसानों को राहत मिलेगी। किसान रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मार्ग लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क बनने से गांव के लोगों और किसानों दोनों को लाभ मिलेगा।