फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Floodwaters fill 35 villages in the area, villagers await relief

Lakhimpur Kheri News: क्षेत्र के 35 गांवों में भरा बाढ़ का पानी, राहत के इंतजार में ग्रामीण

Fri, 04 Sep 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Floodwaters fill 35 villages in the area, villagers await relief
ईसानगर के गांव मड़वा में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदियों की बाढ़ और कटान से करीब 35 गांव प्रभावित हैं। ईसानगर क्षेत्र के करीब 20 और धौरहरा व रमियाबेहड़ क्षेत्र के 15 गांवों में बाढ़ का पानी भरा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है, बाढ़ के कई दिन बाद भी उन्हें प्रशासन की ओर से राहत किट नहीं मिली है। घरों में रखा अनाज भीगकर खराब हो गया है। फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ईसानगर क्षेत्र के मड़वा, कैरातीपुरवा, बनटुकरा, पचासा, बंशीबेली, गनापुर, डुड़की, चकदहा, बहेलियनपुरवा, भुरजनिया, चंदौली, गुजारापुरवा, टेड़ीगौड़ी और छत्तरपुरवा समेत करीब 20 गांवों में घाघरा नदी का पानी भरा हुआ है। धौरहरा और रमियाबेहड़ क्षेत्र के दुलही, गोतेबाजपुरवा, बंगाली कॉलोनी टहारा, जंगल नंबर तीन, सोहरिया और नकहिया समेत करीब 15 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी से खेतों में खड़ी फसलों को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। चकदहा और सधुआपुर में कटान के चलते करीब 260 हेक्टेयर जमीन फसलों समेत नदी में समा चुकी है। इसके बावजूद प्रभावित परिवार राहत किट और फसल नुकसान के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स-

पूर्व विधायक बोले- अंधेर नगरी, चौपट राजा
धौरहरा के पूर्व विधायक एवं सपा नेता शमशेर बहादुर उर्फ शेरू भैया ने प्रशासन पर बाढ़-कटान पीड़ितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ितों के प्रति संवेदनशील नहीं है। लोगों को राहत किट तक नहीं मिल रही है। वे भुखमरी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि नेता टिकट बचाने में जुटे हैं, ऐसे में जनता के साथ ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।


विधायक बोले- डीएम से करेंगे बात

विधायक विनोदशंकर अवस्थी ने बताया कि बाढ़-कटान पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। अभी तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है तो वह जिलाधिकारी से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी बाढ़ और कटान प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।
एसडीएम धौरहरा राशी कृष्णा ने बताया कि बाढ़-कटान पीड़ितों को राहत किट दी जाएगी। अब तक कितने लोगों को राहत किट दी गई है, इसकी जानकारी तहसीलदार ही बता पाएंगे। वह हाईकोर्ट में हैं।

तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के निचले इलाकों के गांवों में पानी भरा है। चकदहा और सधुआपुर में कटान हुआ है। प्रभावित लोगों को राहत किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed