{"_id":"5f947c938ebc3e9bc7344b93","slug":"misson-shakti-lakhimpur-news-bly4245802200","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 थानों में दो घंटे के लिए बेटियां बनीं थानाध्यक्ष, सुलझाएं विवाद.. किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 थानों में दो घंटे के लिए बेटियां बनीं थानाध्यक्ष, सुलझाएं विवाद.. किए चालान
विज्ञापन
निघासन। ऑनलाइन चालान करती दो घंटे के लिए बनी प्रभारी निरीक्षक
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को जिले के सभी थाना प्रभारी दो घंटे के लिए बदल दिए गए। थानों की कमान बेटियों को सौंप दी गई। इससे थानों का माहौल बदला नजर आया। कोतवाली सदर में कक्षा नौ की छात्रा सुहानी सिंह ने आपसी बातचीत कराकर पारिवारिक विवाद सुलझा दिया। धौरहरा और निघासन में छात्राओं ने पैदल गश्त कर वाहनों का चालान कराया। जिले के सभी थानों पर बेटियों ने शिकायतों को सुना और कुछ मामले भी निपटाए।
अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा सुहानी सिंह को एसएसआई एसपी पांडेय ने कोतवाली का चार्ज सौंपा। छात्रा ने सबसे पहले मुख्यमंत्री मंत्री संदर्भ शिकायत की पंजिका देखी। व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए और शिकायतें सुनी। गुड़मंडी की सीमा देवी कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी सुहानी सिंह को बताया की तीन दिन पहले देवर ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाली और संकटा देवी चौकी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस शनिवार को उल्टे उनके पति को पकड़कर चौकी ले आई है। छात्रा सुहानी सिंह ने संकटा देवी चौकी इंचार्ज को दूसरे पक्ष को थाने लाने के आदेश दिए। पुलिस आरोपी पक्ष और महिला के पति को थाने लाई। दोनों की बात सुनने के बाद डांट-फटकार दिया। इससे दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए और आपसी सुलह कर ली। एसएसाई एसपी पांडेय ने विधिक निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, पुलिस की कार्यप्रणाली और थाने के अभिलेखों के बारे में जानकारी दी।
सुनवाई कर की पैदल गश्त, किए चालान
धौरहरा। मनचलों को सबक सिखाने वाली कस्बे की साहसी बिटिया सिमरन गुप्ता शनिवार को दो घंटे कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक बनीं। सुबह 10 बजे कोतवाली पहुंचकर कामकाज देखा। कार्यालय, दफ्तर आदि का निरीक्षण कर बैठक ली। 11 बजे फरियादियों को सुनना शुरू किया। ग्राम पंचायत अमेठी के अंतर्गत घरेलू विवाद का मामला आया। निस्तारण के लिए टीम मौके पर भेजी। फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। बाइकों का भी चालान कराया। प्रभारी निरीक्षक सिमरन ने बताया कि कोई भी महिला संबंधित अपराध हो तो महिलाएं बिना डरे महिला हेल्प लाइन नंबर पर या कोतवाली प्रभारी के नंबर पर तुरंत फोन कर सूचना दें। बतादें कि सिमरन गुप्ता युवराज दत्त महाविद्यालय की प्रस्नातक छात्रा है। 2018 में प्रवेश लेने लखीमपुर जाते समय मनचलों ने छींटाकशी की थी। सिमरन ने एक लड़के को दौड़ा कर पकड़ लिया और पिटाई की थी। संवाद
विज्ञापन
थाना प्रभारी बनीं नेहा ने मारपीट की दर्ज कराई रिपोर्ट
निघासन। एब्लॉन पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा नेहा वर्मा थाने पहुंची। वहां पर स्टाफ ने सैल्यूट किया। थाना प्रभारी वाली बेल्ट पहनाई। इसी बीच आठ साल पुराना एक लेनदेन का मामला आया। उस मामले में नेहा ने गवाह लाने को कहा। एक सिपाही को मास्क लगाने की हिदायत दी। कस्बे में पैदल गश्त की। बिना हेलमेट पहने निकल रहे कई बाइक चालकों को रोककर नाराजगी जाहिर की। अतिक्रमण करने पर कई दुकानदारों को भी डांटा। संवाद
कोतवाली का निरीक्षण कर सुनीं समस्याएं
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष की छात्रा वंशिका मिश्रा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला बनीं। दो घंटे के कार्यभार में वंशिका काफी गंभीर दिखीं। सीओ रवींद्र कुमार वर्मा और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे के साथ महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय का निरीक्षण किया। पारिवारिक और जमीनी विवाद सहित सात शिकायतें सुनकर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वंशिका का कहना है यह उनके लिए गौरव के पल रहे। संवाद
इन थानों में भी छात्राओं ने निभाई जिम्मेदारी
थाना सिंगाही में नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी गुप्ता, तिकुनियां में स्नातक की छात्रा श्रेया सिंह, थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी इंटर की छात्रा सीमा वर्मा, नीमगांव की कक्षा सात की छात्रा पायल, कस्बा खीरी के मोहल्ला जिंसी निवासी एमए की छात्रा वर्तिका सिंह, मितौली में राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा अमिता सिंह, थाना हैदराबाद में हरिकिशन डिग्री कॉलेज गोला की बीकॉम की छात्रा परेली निवासी राखी पटेल, थाना भीरा की छात्रा गरिमा सिंह और कोतवाली पसगवां में कुमारी उत्कर्षिता शुक्ला दो घंटे के लिए प्रभारी निरीक्षक बनीं। संवाद
छात्रा बनी दो घंटे की प्रभारी, मारपीट के विवाद को सुना
पलियाकलां। पलिया थाने में मिशन शक्ति को लेकर चल रही पहल के तहत बलदेव वैदिक इंटर कालेज की छात्रा अंजली मौर्या को दो घंटे के लिए पलिया कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। स्टाफ के दरोगाओं से परिचय लेने के बाद अंजली ने मारपीट के विवाद में माता-पिता की बात को सुना। एक महिला फरियाद लेकर पहुंची, जिस पर रिपोर्ट लिखने का निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक संतोष कुमार यादव, एसएसआई अशोक कुमार, एसआई मनवीर सिंह, मोहम्मद अनीस समेत महिला सिपाही मौजूद रहे।
संपूर्णानगर। थाने का अस्थायी रूप से सिंगाही खुर्द की प्रेरणा सूरी को प्रभारी के रूप में कुर्सी पर बैठाया गया। मिशन शक्ति के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के साथ ही महिला आरक्षी बृजेश शर्मा, राखी, रंजना, रचना, दिव्या समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
इस अभिनव पहल से छात्राओं व बालिकाओं में आत्मसुरक्षा व स्वावलंबन की भावना का विकास होगा। उनके अंदर और अधिक सशक्त होकर भरपूर आत्मविश्वास के साथ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु कार्य करने में अभिरुचि उत्पन्न होगी।
-विजय ढुल, एसपी

कस्ब में गश्त करती एक दिन की प्रभारी निरीक्षक सिमरन। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR