{"_id":"649750725eac4761e6033c39","slug":"minister-of-state-gave-instructions-in-the-review-meeting-complaints-should-be-resolved-in-time-lakhimpur-news-c-4-1-191067-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, समय से निस्तारित हो शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, समय से निस्तारित हो शिकायतें
Sun, 25 Jun 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार की देर शाम ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की कलक्ट्रेट में समीक्षा की। अध्यक्षता करते हुए राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाए। महिलाओं, बालिकाओं का उत्पीड़न न हो।
जनता दर्शन, जनसुनवाई, समाधान दिवसों में प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारित हों। बैठक में उन्होंने परियोजना निदेशक केके पांडेय से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति जानी। राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में उन्होंने 40-42 जनपदों के भ्रमण के दौरान जितने भी अमृत सरोवर देखे, उसमें खीरी अच्छा है। स्वयं सहायता समूह को रोजगार से जोड़े ताकि वह सशक्त, मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्री के पूछने पर डीसी मनरेगा विपिन कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में 3.42 लाख मनरेगा में सक्रिय श्रमिक हैं।
कहा कि जिले में ग्राम पंचायतों में 28 खेल मैदान पूरे हो चुके वहीं 41 पर काम चल रहा है। प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जनपद में हुए कार्यों के संबंध में पीपीटी के जरिए जानकारी दी। बैठक में विधायक योगेश वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह, एएसपी नेपाल सिंह, पीडी केके पांडे, वीडीओ अरविंद कुमार, ईई अनिल कुमार जाटव, तरुणेंद त्रिपाठी, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।