फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minimum attendance of children found in seven blocks

Lakhimpur Kheri News: सात ब्लॉकों में मिली बच्चों की न्यूनतम उपस्थिति

Tue, 12 Mar 2024 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Minimum attendance of children found in seven blocks
लखीमपुर खीरी। जनपद में तैनात बीईओ की कार्यप्रणाली में सुधार न होने की वजह से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर शिक्षकों और बीईओ के गठजोड़ से शासन का लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को बीएसए ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सात खंड शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाई है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


सीएमआईएस पोर्टल पर मध्याह्न भोजन के अलावा न्यूनतम उपस्थित को लेकर नाराज बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने ग्रामीण व नगर के सात खंड शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाई है। इतना ही नहीं सभी बीईओ से स्पष्टीकरण तलब करते हुए बच्चों की 90 प्रतिशत उपस्थित बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। इस बार सात ब्लॉकों में न्यूनतम उपस्थित पाई गई है। जिस पर उक्त सातों ब्लॉकों के बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बताया कि धौरहरा में 64.83 प्रतिशत, बेहजम में 64.69 प्रतिशत, रमियाबेहड़ में 64.47, फूलबेहड़ में 63.63, लखीमपुर में 60.31, नकहा में 56.57 व नगर क्षेत्र में 39.90 प्रतिशत उपस्थित दर्ज पाई गई है, जो कम है। बीएसए ने सभी बीईओ को अपने क्षेत्र के स्कूलों में 90 प्रतिशत तक उपस्थित बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांकेगंज में सबसे ज्यादा तो नगर क्षेत्र में रही सबसे कम उपस्थित
मंगलवार को जारी हुए आंकड़ों पर गौर करें तो बच्चों की उपस्थित से लेकर एमडीएम का ब्योरा पोर्टल पर फीड करने के मामले में बांकेगंज को पहला स्थान मिला है, जबकि नगर क्षेत्र अंतिम पायदान पर रहा है। ब्लॉक बांकेगंज में कुल 27192 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जहां पर 70.21 प्रतिशत उपस्थित रही। वहीं नगर क्षेत्र में कुल 10248 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जहां पर उपस्थित महज 39.90 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed