फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Middle class people are under the burden of inflation

Lakhimpur Kheri News: महंगाई के बोझ तले दब रहे मध्यवर्गीय लोग

Fri, 08 Sep 2023 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Middle class people are under the burden of inflation
प्रेसवार्ता करते एआईसीसी के सदस्य रविशंकर त्रिवेदी व जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के कारण गरीब, मध्यवर्गीय परिवार महंगाई के बोझ तले दबे जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने कभी गरीब जनता की पीड़ा की परवाह नहीं की। मोदी सरकार में 2014 से निरंतर कीमतों में वृद्धि जारी है। पिछले सात वर्ष में यह वृद्धि दो गुनी हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2020 से रसोई गैस सब्सिडी बंद कर दी है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रसोई गैस का सिलिंडर 500 रुपये में बिक रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित राज्यों में रसोई गैस का मूल्य एक हजार रुपये के आसपास है।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने साढ़े नौ साल में रसोई गैस के नाम पर जनता से आठ लाख 33 हजार छह सौ चालीस करोड़ से ज्यादा रुपये लूट लिए। उज्ज्वला के नाम पर 2017 से मोदी सरकार ने 68,702 करोड़ लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने कहा कि लूट भाजपा के डीएनए में हैं। रसोई गैस पर 200 रुपये की छूट सिर्फ और सिर्फ चुनावी स्टंट है। मोदी सरकार में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का शोषण जारी है। जिला उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी संजय गोस्वामी, जिला महासचिव प्रेम वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी काकू,सत्यपाल पटेल, रवि गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed