फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mid day meal

मिड डे मील में बनेगी किचन गार्डन में उगाई गई सब्जी

Sun, 25 Oct 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
mid day meal
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत किचन गार्डन बनाए जाएंगे, जिनमें बच्चों के खाने के लिए हरी सब्जियां उगाई जाएंगी। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने इसके लिए सभी बीईओ को पत्र भेजकर विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शासन द्वारा सुझाए गए मॉडल के अनुसार किचन गार्डन बनाने को कहा है।
विज्ञापन

जनपद में 3856 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 37 विद्यालयों के पास तो खेती करने योग्य कई एकड़ जमीन है। इन विद्यालयों की जमीनों को ठेके पर देकर खेती कराई जा रही है। इसके अलावा अन्य विद्यालयों के पास भी किचन गार्डन विकसित करने के लिए पर्याप्त जमीन है, क्योंकि प्रस्तावित मॉडल में परिस्थितियों के मुताबिक बदलाव करने की छूट दी गई है। मॉडल के अनुसार गार्डन आठ भाग में विकसित किया जाएगा, जिसमें एक भाग में फूलगोभी, दूसरे में पत्ता गोभी/ब्रोकली, तीसरे में टमाटर, चौथे में मटर/चुकंदर/सरसों, पांचवे भाग में शिमला मिर्च/बैंगन, छठे भाग में सोया/मेथी, सातवें भाग में धनिया और आठवें भाग में पालक की बुआई कराई जाएगी। इसके अलावा किचन गार्डन की मेड़ व कोनों पर सहजन, करी पत्ता और मिर्च के पौधे लगाए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि मध्याह्न भोजन के लिए हरी सब्जियां उपलब्ध कराने की दिशा में विद्यालय परिसर में किचन गार्डन विकसित कराए जाएंगे। प्रस्तावित मॉडल के अनुसार चिह्नित विद्यालयों में किचन गार्डन तैयार कराने के लिए सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed