{"_id":"5e316ed88ebc3e4b43353836","slug":"mid-day-meal-kumbhi-block-lakhimpur-news-bly3937222117","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोग प्रमाण पत्र न देने वाले दो शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोग प्रमाण पत्र न देने वाले दो शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मिडडे-मील से संबधित परिवर्तन लागत का उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करने वाले दो शिक्षकों पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने कार्रवाई करते हुए वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। दोनों शिक्षक कुंभी ब्लॉक के विद्यालयों में तैनात हैं, जिनसे एमडीएम सेल के द्वारा कई बार सूचना मांगी गई थी।
कुंभी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहारगंज और प्राथमिक विद्यालय कमलापुर (मगदापुर) में मिडडे-मील में गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें थीं। इस पर एमडीएम सेल के जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह ने कुंभी बीईओ के माध्यम से दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से परिवर्तन लागत के उपभोग प्रमाण पत्र मांगे थे। करीब दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद बहादुरगंज की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सरिता कुमारी और कमलापुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह कुशवाहा ने उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए। बीईओ राजेश सिंह के कहने पर भी प्रधानाध्यापकों ने सूचना नहीं मुहैया कराई। इस पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने दोनों इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के वेतन को अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।