{"_id":"699f3f7f85b1cb4b31093216","slug":"medical-college-hospital-will-not-get-electricity-connection-unless-the-full-budget-is-received-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169160-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पूरा बजट मिले बिना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पूरा बजट मिले बिना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन
Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का संचालन शुरू कराने की कवायद तेज है, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में मामला अटका हुआ है। बजट की कमी के चलते अब तक कनेक्शन नहीं हो सका है और बिना विद्युत आपूर्ति अस्पताल का हैंडओवर संभव नहीं है। पूरा बजट कब मिलेगा, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
वर्ष 2017 में देवकली स्थित मेडिकल कॉलेज और शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए दो-दो करोड़ रुपये बिजली कनेक्शन मद में आवंटित किए गए थे। देवकली के मेडिकल कॉलेज में कनेक्शन हो गया, लेकिन शहर के अस्पताल में अब तक काम पूरा नहीं हो पाया। मौजूदा समय में नए प्रस्ताव के तहत 5.78 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास फिलहाल दो करोड़ रुपये ही उपलब्ध हैं।
मंगलवार को जिले में आए प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के सामने अस्पताल शुरू न होने का मुद्दा उठा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध दो करोड़ रुपये से ही कार्य प्रारंभ कराया जाए। हालांकि, विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि संपूर्ण बजट मिलने के बाद ही कनेक्शन का कार्य संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने बताया कि पूरा बजट उपलब्ध होने के बाद लगभग एक माह में कार्य पूरा किया जा सकता है। टेंडर प्रक्रिया में भी करीब एक माह का समय लगेगा। फिलहाल मंत्री के निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, लेकिन वास्तविक काम बजट मिलने के बाद ही आगे बढ़ सकेगा। बिजली कनेक्शन के अभाव में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संचालन की तिथि अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।