फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mauni Amavasya today, devotees will take a holy dip in the holy rivers

Lakhimpur Kheri News: मौनी अमावस्या आज, पवित्र नदियों में श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today, devotees will take a holy dip in the holy rivers
लखीमपुर खीरी। माघ माह की अमावस्या मौनी अमावस्या बुधवार को है। पर्व के मौके पर पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य कमाने की परंपरा है, जिसे लेकर एक तरफ बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां से महाकुंभ के लिए गए हैं। वहीं जिले की भी शारदा, घाघरा और गोमती नदियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करेंगे।
विज्ञापन


यहां पर आदि गंगा गोमती के मढि़या घाट पर हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालु पहुंचकर नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। वहीं पलिया के शारदा नदी पुल के पास घाट पर भी भक्त नदी में स्नान को पहुंचेंगे। धौरहरा क्षेत्र में घाघरा नदी में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। देवकली तीर्थ स्थल पर भी मौनी अमावस्या के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती हैं। यहां मेला भी लगता है। छोटी काशी के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 3.49 बजे से 5.54 बजे के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed