{"_id":"67e2efc79abecb8d580a1695","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-142063-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
उचौलिया। रविवार शाम गांव कठिघरा में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव पड़रा सिकंदरपुर निवासी सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री रोली का विवाह पांच वर्ष पूर्व गांव कठिघरा निवासी संजीव के साथ हुआ था। इसके बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। रविवार शाम को रोली का शव उसके कमरे में लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।