{"_id":"60d61d798ebc3e2ee40d2f7f","slug":"married-woman-gave-her-life-under-suspicious-circumstances-lakhimpur-news-bly4509516151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के झखरा गांव का मामला
रेहरिया। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के झखरा गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी सर्वेश कुमार उर्फ विक्की नायक ने 19 वर्ष पूर्व पीलीभीत जिले के बुधरहनपुर निवासी रामचंद्र की पुत्री मिथिलेश से विवाह किया था। छह वर्ष बाद मिथिलेश की छोटी बहन शशि से सर्वेश ने दूसरी शादी कर ली। सर्वेश की दोनों पत्नियां एक साथ उसके घर में ही रहती हैं। दोनों पत्नियों से दो-दो बच्चे हैं।
सर्वेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सब कुछ ठीक-ठाक था। शुक्रवार की सुबह जब मिथिलेश उठी और बाहर आई तो देखा कि दरवाजे पर पड़ी टिन की कड़ी में शशि का शव फंदे से लटका हुआ है। सर्वेश का कहना है कि शशि ने किस कारण जान दी, उसे नहीं पता। रेहरिया चौकी इंचार्ज हर्षित सिंह ने बताया कि घटना के पीछे कारण पता नहीं चल सका है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।