{"_id":"572f71f84f1c1b00535ccfdb","slug":"marie-won-the-ball-near-the-aravali-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास द बाल में अरावली हाउस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास द बाल में अरावली हाउस ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
Updated Sun, 08 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून इंटरनेशनल स्कूल में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
फुटबाल में अरावली और विंध्यांचल संयुक्त विजेता
दून इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों की फुटबाल तथा छात्राओं की पास द बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अरावली व विंध्यांचल हाउस टाईब्रेकर के आधार पर संयुक्त रूप से विजेता रहे। वहीं पास द बॉल प्रतियोगिता में अरावली हाउस ने बाजी मारी।
फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच अरावली और शिवालिक हाउस के बीच हुआ। जिसमें शिवालिक हाउस ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच विंध्यांचल और नीलगिरि हाउस के बीच हुआ, जिसमे विंध्यांचल हाउस ने 1-0 से जीता। फाइनल मैच अरावली व विंध्यांचल के बीच हुआ, जिसमें टाईब्रेकर के आधार पर दोनों हाउस विजयी रहे। छात्राओं की पास द बॉल प्रतियोगिता में भी फाइनल मैच में अरावली हाउस ने विजय हासिल की।
फुटबाल में चारों हाउसों के कप्तान अमनदीप सिंह, हरलीन सिंह, युनुस खान, सजल तिवारी रहे। जबकि पास द बॉल प्रतियोगिता की कप्तान नेहा सिंह, किरणदीप कौर, सिमरनजीत कौर व नवनीत कौर रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं का उद्घघाटन डिप्टी एमडी प्रणव चौधरी ने किया। जबकि रेफरी व संचालन की भूमिका उप प्रधानाचार्य सीपी विलियम्स ने निभाई। स्कूल के चेयरमैन जगत चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य रतन मेहरा ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल खेलने की भी नसीहत दी। इस दौरान एडमिनिस्ट्रेटर मोहम्मद कामरान, एकेडमिक हेड पवन विश्वास, सीनियर कोआर्डीनेटर सुरेश श्रीवास्तव, जूनियर हेड मिस्ट्रेस बरप्रीत कौर, क्रियाकलाप इंचार्ज निष्ठा शुक्ला के साथ ही राजेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, प्रवीण गंगवार, पवन अवस्थी, दीक्षा मिश्रा, श्रुति, कोमल बाजपेई, नीतू गुप्ता, काव्या विश्वास, मंदीप कौर, शाहीन खां, आरती मिश्रा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।