फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   march budget

मार्च में बजट की आहुतियां

Mon, 16 Mar 2015 11:33 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 16 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
march budget
तय समय पर काम पूरा न करने के कारण अब लोहिया समग्र गांवों में सीसी रोड और
विज्ञापन
केसी ड्रेन के लिए 50 फीसदी ज्यादा काम करना पड़ेगा। वित्त वर्ष की समाप्ति के 15 दिन ही शेष है। इस अवधि में काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करीब पांच करोड़ खर्च कर बजट के वारे-न्यारे करेगी। 13.44 किमी सीसी रोड और 26.88 किमी केसी ड्रेन का निर्माण 31 मार्च तक कराने पर जोर है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर संदेह बना हुआ है। पहले काम किया नहीं अब जल्दबाजी में बजट को खपाया जाएगा, ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है।
2014-15 में जनपद की 39 राजस्व ग्रामों को लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित किया गया है। इनमें 24 किमी लंबी सीसी रोड और 48 किमी केसी ड्रेन का निर्माण कराए जाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 10 करोड़ (1000 लाख) बजट स्वीकृत किया गया। शासन से पंचायत राज विभाग को प्रथम चरण में 4.5 करोड़ की धनराशि दी थी। इसके बाद 15 जनवरी को 5.5 करोड़ अवशेष धनराशि विभाग को दी गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अभी तक 21 गांवों में 10.56 किमी सीसी रोड और 21.12 किमी केसी ड्रेन बनाई जा चुकी है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी से कम है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी 15 जनवरी को बजट प्राप्त होने की बात कह रहे हैं। वहीं इस मौके का फायदा उठाने की फिराक में कार्यदायी संस्था जुट गई है। विभाग के पास करीब पांच करोड़ की रकम खर्च करने के लिए शेष है, जिसे 15 दिन में सड़कों पर बिछाकर निपटाया जाएगा।
.....
21 गांवों में कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि 18 गांवों में कार्य प्रगति पर है, जिसे 31 मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। करीब 50 फीसदी बजट जनवरी में मिला है, जिससे देरी हुई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पूरी नजर रखी जा रही है।
-नीरज कुमार, अधिशाषी अभियंता, आरईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed