फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   many youths vandalized private buses in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: अमरोहा में मालिक से हुआ विवाद तो मोहम्मदी आने पर निजी बस में कर दी तोड़फोड़

Wed, 25 Jan 2023 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jan 2023 04:07 PM IST
सार

मोहम्मदी कस्बा क्षेत्र में शनिवार को एक निजी बस में सराय निवासी कई लोगों ने तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दूसरे दिन मुकदमा दर्ज किया है। बस स्टाफ ने नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

 

विज्ञापन
many youths vandalized private buses in lakhimpur kheri
प्राइवेट बस में तोड़फोड़ करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में एक प्राइवेट बस में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि अमरोहा में बस मालिक से हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने मोहम्मदी में बस को घेर लिया। बस में तोड़फोड़ कर दी। बस स्टाफ ने थाना मोहम्मदी में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

विज्ञापन


मेरठ के थाना किठौर के गांव राधना निवासी हसरत ने बताया कि वह बस के स्टाफ के रूप में काम करता है। उसकी गाड़ी मोहम्मदी से दिल्ली के लिए चलती है। गाड़ी के मालिक आमिर चौधरी है। आमिर भी मेरठ के रहने वाले हैं। बस नम्बर यूपी 23 एटी 1971 है। 
विज्ञापन


उसने बताया कि वह 24 जनवरी की शाम को मोहम्मदी के गांव मगरेना पहुंचा तो आरोपी फुकरान, रिजवान, गुफरान पुत्रगण मुन्ने खां निवासी सराय आ गए। आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। हसरत ने बताया कि बस मालिक व आरोपियों के बीच अमरोहा में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने इसी बात की खुन्नस में यह घटना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed