फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   manage

कांवड़ियों के लिए विश्राम करने और फलाहार की व्यवस्था की

Sat, 01 Aug 2015 06:56 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sat, 01 Aug 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
manage
मोहम्मदी रोड स्थित कंजा बरमबाबा हनुमान मंदिर देवस्थान आश्रम पर पूरे सावन माह में कांवड़ियों को विश्राम और फलाहार की व्यवस्था दानदाताओं के सहयोग से की गई है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कन्या भोज कराकर सावन भंडारे का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

देवस्थान पर प्राकृतिक वातावरण में विशालकाय हनुमान प्रतिमा और बारह ज्योर्तिलिंग श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा के केंद्र हैं। मान्यता है कि यहां मानी हुई हर मनौती पूरी होती है। दानदाताओं के सहयोग से देवस्थान आश्रम पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बड़ेे हाल सहित समुचित व्यवस्था है। सावन माह में मोहम्मदी रोड मार्ग से हरिद्वार, फर्रुखाबाद से तमाम कांवड़िये गंगाजल लाकर छोटी काशी में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकलते है। इन लोगों की यात्रा का अंतिम पड़ाव यहां होता है। यहां कांवड़ की पूजन आरती के बाद कांवड़िये शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं। यहां उनके  विश्राम और फलाहार भंडारे की पूरे सावन भर व्यवस्था की गई है। सावन भंडारे का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष ने कन्याभोज कराकर किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश गुप्ता गुड्डन, अवधेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, राजेश आनंद मिन्नी, शरद गुप्ता, संदीप वर्मा, राजीव गुप्ता, भुवनेश त्यागी, नत्थूलाल शाह, किशोरीलाल वर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश जायसवाल, सुशील गिरि, अजय जायसवाल, पूनम जायसवाल, निशा जायसवाल, राधा गुप्ता, सुधा गुप्ता, शालिनी जायसवाल, गुड्डी गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, ओपी गुप्ता, प्रवीन गुप्ता और श्रीपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए भंडारा शुरू
मोहम्मदी।
  कस्बे में गोला मार्ग स्थित न्यू सेठ टेंट हाउस पर सावन माह में  रामचरितमानस पाठ का आयोजन कर कांवड़ियों के लिए भंडारे का शुभारंभ किया गया।

भंडारे के  आयोजक कृष्णगोपाल सेठ ने बताया कि इस साल भी सावन माह  में कांवड़ियों के लिए भोजन, चाय, फलाहार तथा ठहरने की व्यवस्था की गई है।  इसके अलावा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed