फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man entered the house and killed his girlfriend brother-in-law in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में हत्या: युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका के जीजा को मार डाला, इस बात से था खफा

Mon, 16 Dec 2024 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 04:10 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के जीजा की हत्या कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
man entered the house and killed his girlfriend brother-in-law in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में चचेरी साली को लेकर गांव में घूमने का विरोध करने पर सलेमपुर गांव निवासी युवक उमेश वर्मा (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात साली का प्रेमी साथियों के साथ उमेश के घर पहुंचा और कुंडी खटखटाई। दरवाजा खुलते ही अंदर सो रहे उमेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। पुलिस ने चार नामजद समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


सलेमपुर निवासी उमेश की पत्नी जूली देवी ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। करीब 10 बजे गांव का आशीष भारती साथियों संग आया और दरवाजा खटखटाया।  जैसे ही दरवाजा खोला, भीतर आकर उन लोगों ने पति पर हमला कर दिया। बीचबचाव पर उसे, सास लीलावती को भी पीटा। उमेश को गोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैदराबाद के प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि आशीष भारती, उसके दो भाइयों और पिता को नामजद करते हुए छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


शव सड़क पर रखकर हंगामा
उमेश वर्मा के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने मना कर दिया। परिजनों ने बांकेगंज रोड स्थित गांव की मोड पर शव को रखकर परिवार के भरण पोषण के प्रबंध की मांग की। सूचना पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ गवेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद इंस्पायर योजना के तहत बच्चों को प्रतिमाह चार-चार हजार रुपये और परिवार के भरण पोषण के लिए कृषि योग्य भूमि के पट्टे पर सहमति बनने पर देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी जूली देवी ने बताया कि उसकी चचेरी बहन (मृतक की साली) से मुख्य आरोपी आशीष भारती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशीष उसे लेकर गांव में टहलता था। जिस पर मृतक ने आपत्ति जताई थी। इसे लेकर आरोपी और उमेश के बीच विवाद भी हुआ था। रात में घर में घुसकर दबंगों ने परिवार पर हमला कर दिया और उमेश की हत्या कर दी।

भूमिहीन मजदूरी पेशा था उमेश 
परिजनों ने बताया कि उमेश भूमिहीन था। मेहनत मजदूरी करके वृद्ध मां लीलावती, पत्नी जूली देवी, 12 वर्षीय पुत्री अनन्या, 10 वर्षीय पुत्री परी और 8 वर्षीय पुत्र अनिकेत का भरण पोषण करता था। पिता लालचंद की करीब 3 वर्ष पूर्व मृत्यु हो जा चुकी है। मृतक अपने मां-बाप इकलौता पुत्र था। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed