फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man died and his son injured as wall collapsed due to rain in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बारिश और तेज हवा से गिरी कच्ची दीवार, पिता की मौत, छह साल का पुत्र गंभीर घायल

Fri, 13 Sep 2024 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 01:05 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में तेज हवा के साथ हो रही बारिश से शहर से लेकर गांवों तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मितौली थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से हादसा हो गया। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। 

विज्ञापन
man died and his son injured as wall collapsed due to rain in lakhimpur kheri
ग्रामीण के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश व बृहस्पतिवार रात में चली तेज हवा से एक घर की कच्ची दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मितौली थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में तेज हवा व बारिश के बीच घर की कच्ची दीवार गिर गई। दीवार पर पड़े टीन शेड के नीचे चारपाई पर लेटे कल्लू उर्फ रमाकांत और उनका छह वर्षीय पुत्र अर्पित मलबे में दब गए। पत्नी पूजा देवी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दीवार के नीचे दबे कल्लू उर्फ रमाकांत पुत्र कर्ताकृष्ण (44) की मौके पर मौत हो गई। अर्पित घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजू राव, उपनिरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्या, कानूनगो जितेन्द्र चंदेल, लेखपाल शिवकुमार सिंह व हल्का लेखपाल विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए अड़े परिजन थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार के समझाने पर शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 गांवों में बिजली ठप 
जिले में बुधवार रात से धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है। तेज हवा भी चल रही है। बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। धौरहरा, उचौलिया, बिजुआ व बरबर समेत अन्य इलाकों में कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चार से पांच सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। 

भीरा-पलिया मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगा है, जिसके चलते आवागमन बंद कर दिया गया है। पिछले दो माह में आठवीं बार ऐसा हुआ है, जिसके चलते लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में जगह-जगह भारी जलभराव हो गया है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों को तेज हवा और बारिश से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed