{"_id":"66b12ee351b4d32aba0480b4","slug":"malaria-patients-are-increasingdengue-is-spreading-rapidly-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-126443-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बढ़ रहे मलेरिया रोगी... तेजी से पांव पसार रहा डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बढ़ रहे मलेरिया रोगी... तेजी से पांव पसार रहा डेंगू
विज्ञापन
जागरूकता पंपलेट वितरित करतीं महिला कल्याण विभाग की कर्मचारी स्रोत: महिला कल्याण विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। मलेरिया के मरीज भी बढ़े हैं। मरीज निजी और सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। खीरी के कटरा मोहल्ला निवासी युवक की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। एक अन्य युवक लखनऊ के अस्पताल में भर्ती है। मरीजों को आंकड़ा बढ़ रहा और विभाग कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटा है।
खीरी कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी नौशाद की रविवार को लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार नौशाद की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। खीरी के ही मोहल्ला बाजार निवासी गुड्डू गोले खान का लखनऊ में इलाज चल रहा है। कई अन्य मरीज भी निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में प्रतिदिन मरीज भर्ती हो रहे हैं। पैथालॉजी पर भी मरीजों की भीड़ जुट रही है।
तेजी से पांव पसारते डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग संजीदा नहीं है। मलेरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक समस्या बाढ़ प्रभावित गांवों में हो रही है। जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि जनवरी से अब तक जिले में 23 डेंगू और 168 मलेरिया मरीज मिले हैं। डेंगू और मलेरिया का मरीज जहां मिलता है, वहां पर दवा का छिड़काव और अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं।
विज्ञापन
10 बेड का वार्ड आरक्षित, दवा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। दवा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी हैं। बताया कि आज तो वार्ड में कोई मरीज नहीं है। रविवार को तीन मरीज थे, जिन्हें छुट्टी दे दी गई थी। पिछले एक माह में करीब 30 मरीज इस वार्ड में भर्ती हुए हैं।