{"_id":"66032aca01117ddcd80bc014","slug":"mailani-nanpara-route-with-the-help-of-two-trains-passengers-faced-problems-in-transportation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-116679-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो ट्रेनों के सहारे मैलानी-नानपारा रूट, आवागमन में यात्रियों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो ट्रेनों के सहारे मैलानी-नानपारा रूट, आवागमन में यात्रियों ने झेली परेशानी
विज्ञापन
तिकुनिया। खीरी बॉर्डर पर मैलानी-नानपारा रेलवे लाइन पर मात्र दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को लखनऊ, बहराइच, गोंडा, बरेली जाने में काफी परेशानी हुई।
दो जिलों के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी नानपारा (बहराइच), मैलानी, (लखीमपुर) के बीच करीब 200 किलोमीटर की रेंज में चलाई जा रही है। तिकुनिया से सुबह 9:55 नानपारा को पहली गाड़ी और 11:32 बजे दूसरी ट्रेन नानपारा जंक्शन जाती है। मैलानी को पहली गाड़ी 10 बजे, दूसरी दोपहर तीन बजे पलिया-मैलानी को जाती है। ऐसे में यात्रियों की दिन ही दिन वापसी नहीं हो पाती। पहले यही गाड़ी मैलानी से बहराइच तक जाती थी, लेकिन बहराइच नानपारा रुपईडीहा 54 किलोमीटर में आमान परिवर्तन के चलते अब नानपारा मैलानी के बीच चलायी जा रही है। कस्बे के व्यापारियों और किसानों ने रेल प्रशासन से ट्रेन का समय सुबह छह से आठ बजे व नानपारा-मैलानी के बीच दो और ट्रेनों को चलाए जाने की मांग की।
तराई विकास संस्थान के महामंत्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया ट्रेनों की संख्या न बढ़ाए जाने और समय न बदले जाए से संबंधित आरटीआई मांगी गई है, लेकिन अभी तक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।