फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mailani-Bichhiya train will be operated from today

आज से होगा मैलानी-बिछिया ट्रेन का संचालन

Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mailani-Bichhiya train will be operated from today
मैलानी। मैलानी से बिछिया के बीच पर्यटक कोच युक्त ट्रेन का आज यानी आठ जनवरी से चलेगी। हफ्ते के शनिवार, रविवार और सोमवार को गाड़ी मैलानी से बिछिया के बीच चलेगी। ट्रेन मैलानी से सुबह सात बजे प्रस्थान कर दोपहर साढ़े ग्यारह बजे बिछिया पहुंचेगी। बिछिया से दोपहर पौने दो बजे चलकर शाम पांच बजकर पचपन मिनट पर मैलानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छह जनवरी को लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर पर्यटक कोच युक्त मैलानी-बिछिया विशेष ट्रेन के संचालन का शुभारंभ किया था। इस विशेष ट्रेन में दो एसी पर्यटक कोच लगे हैं, जोकि विस्टाडोम की तर्ज पर बने हैं। इनकी खिड़कियां बड़ी हैं, ताकि पर्यटक दुधवा नेशनल पार्क के वन और वन्यजीवों का आसानी से नजारा देख सकें। दोनों कोच की पर्यटक क्षमता 120 है। इसका किराया मैलानी से बिछिया तक 265 रुपये है। डीसीआई एएम चतुर्वेदी ने बताया कि एसी टूरिस्ट कोच की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग विंडो से भी सुबह आठ से रात आठ बजे तक आरक्षण कराया जा सकता है। तत्काल रिजर्वेशन की व्यवस्था के साथ ही करंट रिजर्वेशन की सुविधा भी चार्टिंग से आधा घंटा पहले मिलेगी। ट्रेन के साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच में अन्य यात्री यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से जारी समय सारणी
रेल विभाग की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक ट्रेन नंबर 05320 मैलानी-बिछिया पैसेंजर मैलानी से सुबह सात बजे छूटकर भीरा 7: 22, पलिया कलां 7:47, दुधवा 8:11, बेलरायां 9:28, तिकुनियां 9:53, खैरटिया बांध रोड 10:24, मंझरा पूरब 10:50, बिछिया 11:30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 05319 बिछिया-मैलानी अनारक्षित विशेष गाड़ी बिछिया से 13:45 बजे छूटकर मंझरा पूरब 14:06, खैरटिया बांध रोड 14:19, तिकुनिया 14:35, बेलरायां 15:07, दुधवा 16:15, पलिया कलां 16:49, भीरा खीरी 17:20, मैलानी 17:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed