{"_id":"68262ff95745cd61ab08ba1f","slug":"mailani-and-gola-railway-stations-lit-up-in-honor-of-the-brave-soldiers-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-145859-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जांबाजों के सम्मान में जगमगाए मैलानी, गोला रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जांबाजों के सम्मान में जगमगाए मैलानी, गोला रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
तिरंगे की रोशनी से जगमगाता मैलानी रेलवे स्टेशनस्रोत-रेलवे जनसंपर्क विभाग
मैलानी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेल ने देश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन मैलानी और गोला भी तिरंगे की रोशनी से जगमग दिखाई दिए।
भारतीय रेल ने वीर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए बुधवार को यह अनूठा आयोजन किया। कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात से असम तक के रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रभक्ति का एक अलग जोश दिखाई दिया। इस दौरान तिरंगे की रोशनी में नहाए रेलवे परिसर देशभक्ति के गीतों से गूंज उठे।
स्टेशनों पर लगी स्क्रीनों पर प्रदर्शित देशभक्ति से जुड़ी तस्वीरों ने यात्रियों को राष्ट्र प्रेम की भावनाओं से भर दिया। तिरंगा यात्रा के साथ ही कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक के जरिये भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जनमानस तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि भारतीय रेल की इस पहल से न केवल सेना के रणबांकुरों का अभिनंदन हुआ, बल्कि आम जनता भी ऑपरेशन सिंदूर की गौरव गाथा से जुड़ गई।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद न्याय की अखंड प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वह गौरव गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा