{"_id":"570a8a0e4f1c1bd465c810c8","slug":"madhu-mishra-s-objectionable-remarks-bifri-bamcef","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधु मिश्रा के आपत्तिजनक बयान पर बिफरी बामसेफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु मिश्रा के आपत्तिजनक बयान पर बिफरी बामसेफ
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
बामसेफ ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा पर भारतीय संविधान और मूल निवासी समाज पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में राष्ट्रद्रोह और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है। बामसेफ कार्यकर्ताओं ने मधु मिश्रा के बयान के खिलाफ विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में धरना दिया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी डीएम को दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि अलीगढ़ के रामलीला मैदान के परशुराम सेवा संस्थान की ओर से आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन में भाजपा से निष्कासित महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा ने अपने भाषण में भारतीय संविधान और मूल निवासी समाज का अपमान किया है। इस भाषण से इस समाज के लोग अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। उनके बयान से देश के संविधान का भी अपमान हुआ है जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
बामसेफ ने मांग की है कि मधु मिश्र पर भारतीय संविधान और मूल निवासी समाज का खुले मंच से अपमान करने पर इनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन देने वालों में महेश बाबू, भंते बोधानंद और जगदीश प्रसाद शामिल रहे।