फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Made many rounds, problem not resolved yet

Lakhimpur Kheri News: चक्कर लगाए कई, समस्या का समाधान अब तक नहीं

Sun, 27 Aug 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Made many rounds, problem not resolved yet
समाधान ​दिवस पर ​शिकायतें सुनते तहसीलदार
लखीमपुर खीरी/ खीरी टाउन। अगस्त के चौथे शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। आमजन की शिकायतें सुनी गईं। कुछ फरियादियों की समस्याएं मौके पर निस्तारित हुईं तो कई को निराशा मिली।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने खीरी थाने में आमजन की फरियाद सुनी। अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित पांच शिकायतें आईं। तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया, दो शिकायतों को संबंधित अधिकारी के समक्ष भेजा गया है। मैगलगंज, मितौली, सिकंदराबाद, फरधान व अन्य सभी थानों में थाना समाधान दिवस में आमजन की शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन


समस्या बता रही थी महिला, फोन में व्यस्त रहे साहब
दोपहर 12:50 बजे सदर कोतवाली अचाकापुर की लौंगश्री अपनी समस्या बता रही थीं। सदर तहसीलदार और एसआई शिकायत सुनने के बजाय अपने-अपने फोन में व्यस्त दिखे। थोड़ी देर बाद उसका प्रार्थनापत्र लिया गया। लौंगश्री ने बताया कि जमीन से संबंधित मामले के निराकरण को लेकर वह कई महीने से कोतवाली और तहसील के चक्कर काट रहीं हैं। बाजार वार्ड धौरहरा में रहने वाली सुमन मिश्रा भी तीन माह से इधर से उधर चक्कर काट रही हैं। सुमन का एक मकान मोहल्ला द्वारिकापुरी में हैं। परिजनों ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया। बताया कि वह कई बार थाना दिवस में प्रार्थनापत्र दे चुकी हैं। अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed