फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Loot worth lakhs from three houses, miscreants broke the head of the homeowner

Lakhimpur Kheri News: तीन घरों से लाखों की लूट, बदमाशों ने फोड़ा गृहस्वामी का सिर

Thu, 10 Oct 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Loot worth lakhs from three houses, miscreants broke the head of the homeowner
लुटेरों द्वारा तोडी गई आलमारी। संवाद
बिजुआ। भीरा थाना के ग्राम रायपुर में मंगलवार की रात बदमाशों ने तीन घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामी ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो दूसरे सिर पर पत्थर मारकर साथी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन

बदमाश सुबह पहले राजबक्श सिंह के घर में पीछे बने शौचालय के ऊपर चढ़कर घर में दाखिल हो गए। राजबख्स सिंह के यहां बदमाश करीब पांच हजार नकदी दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल, ले जाने में सफल रहे। ग्रह स्वामी के पुत्र तेजप्रताप उर्फ पिंटू के जागने पर उसने दो बदमाशों को कमरे के अंदर बंद कर दिया।
विज्ञापन

तब तक छत पर मौजूद तीसरे बदमाश ने पीछे से उसके सिर पर मसाला पीसने वाले पत्थर से वारकर अपने साथियों को छुड़ा लिया और भाग गए। दूसरी घटना राकेश सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह के घर पर हुई। उनके घर से लाखों के जेवर और नकदी ले गए। तीसरी घटना स्व.अनिल कुमार सिंह के यहां हुई। उनकी पत्नी नीलम सिंह और मां फूलकली के कमरे से नकदी समेत सोने के जेवरात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सभी लोग गोला में रहते हैं। उनके आने पर ही पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ। बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है। हो सकता है कुछ ज्यादा लोग शामिल हों। भीरा एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना का खुलासा बहुत जल्दी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed