{"_id":"573c6f224f1c1bd61aac7002","slug":"long-time-absence-from-the-three-teachers-retiring","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे से समय से अनुपस्थित रहने पर तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे से समय से अनुपस्थित रहने पर तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीईओ की जांच आख्या पर बीएसए ने की कार्रवाई
लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित रहने, विभागीय आदेशों की अवहेलना करने पर बीईओ की जांच आख्या मिलने के बाद बीएसए ने तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है।
बीएसए डॉ.ओपी राय ने बताया कि विकास खंड पलिया के दुधवा एनईआर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार, विकास खंड रमिया बेंहड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय पखुडिया के शिक्षक श्यामनाथ टंडन तथा विकास खंड मोहम्मदी के प्राथमिक विद्यालय बांस खेड़ा की शिक्षिका आकांक्षा के बारे में खंड शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण आख्या में जानकारी दी कि तीनों शिक्षक लंबे समय से विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुुपस्थित हैं। बीएसए ने बताया कि इसके बाद तीनों शिक्षकों को नोटिस देकर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने को कहा गया लेकिन शिक्षकों ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके बाद दूसरा नोटिस दिया गया, उसका भी शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बीईओ को स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जांच आख्या में इस बात की पुष्टि हुई कि तीनों शिक्षकों को शिक्षण कार्य में रुचि नहीं है। लंबे समय से अनुपस्थित रहने और आदेशों की अवहेलना तथा अनुशासनहीनता में तीनों शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।