{"_id":"662eb81ab2207fd4d302c064","slug":"long-distance-buses-went-on-election-duty-increased-problems-for-passengers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-118861-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चुनाव ड्यूटी में गई लंबे मार्ग की बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चुनाव ड्यूटी में गई लंबे मार्ग की बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला रोडवेज डिपो से परिवहन निगम की 29 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई हैं। इसकी वजह से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। बस के इंतजार में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
लंबे रूट का संचालन प्रभावित न हो इसको लेकर लोकल रूट की बीएस 4 श्रेणी की बसों को उन मार्गों पर लगा दिया गया है। ऐसे में लोकल रूट पर बसों की संख्या कम पड़ जाने से खासकर शाहजहांपुर, लखनऊ को जाने वाले यात्रियों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को रोडवेज बस अड्डे से लेकर शिवम चौराहा, सदर चौराहा, नानक चौकी पर बसों के इंतजार में यात्री खड़े दिखाई दिए।
एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि 27 अप्रैल को चुनावी ड्यूटी से 11 बसें वापस आ गई हैं, जिनको पूर्व निर्धारित रूटों पर भेज दिया गया है। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
रोडवेज की दो एसी बसें खराब
गोला से आजमगढ़ रूट की बस एक महीने से से खराब है, जिसे बनने के लिए लखनऊ भेजा गया है। वहीं गोला से दिल्ली रूट की एसी बस भी खराब हैं। किसी तरह ठोक पीट कर काम चलाया जा रहा है। हालांकि दिल्ली सहित आजमगढ़, अजमेर रूट पर कुल छह एसी बसें संचालित हैं। कारखाना प्रबंधक राकेश बाबू ने बताया कि एक बस को मरम्मत के लिए लखनऊ भेजा गया है। दूसरी बस पर भी काम चल रहा है।