फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life difficult by power cut

बिजली कटौती ने किया जीना दूभर

Wed, 17 Jun 2015 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Jun 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Life difficult by power cut
ओवरलोडिंग के कारण 132 केवीए ग्रिड की फ्रिक्वेंसी डॉउन होने लगी है। इससे शहर में कई घंटे इमरजेंसी कटौती हुई। वहीं मानसून की पहली बारिश से शहर के तीन उपकेंद्र्रों की व्यवस्था की पोल भी खुल गई। गढ़ी उपकेंद्र्र के दो नंबर फीडर में ब्लास्ट हो गया, छाउछ में 10एमवी ट्रांसफार्मर का केबल बक्सा फुंक गया। वहीं बारिश में नई बस्ती उपकेंद्र्र से जुड़े जेल फीडर पर आए फाल्ट को दिनभर पेट्रोलिंग के बाद भी बिजली कर्मी नहीं ढूंढ पाए। जब भी फीडर पर लोड डालने की कोशिश की गई, फीडर ट्रिप हो गया। इससे जेल फीडर के उपभोक्ताओं को दिन भर बिजली नहीं मिली। इससे लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी के  लिए भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक 132 केवीए ग्रिड में बिजली सप्लाई के लिए न्यूनतम फ्रिक्वेंसी 49.72 चाहिए, लेकिन बिजली की कमी के कारण फ्रिक्वेंसी 49.50 तक ही आ रही है। बुधवार की सुबह पांच बजे फ्रिक्वेंसी डॉउन होने पर शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई सामान्य हुई, लेकिन एहतियातन एक-एक फीडर की सप्लाई बहाल की जा सकी। बारिश के कारण उपकेंद्रों पर आई खराबी को दुरुस्त कर अन्य मोहल्लों में बिजली दे दी गई, लेकिन नई बस्ती के जेल फीडर और खीरी टाउन की बिजली दिनभर गुल रही। शुरू में जेल फीडर पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने की आशंका के चलते पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट ढूंढा गया, लेकिन शाम तक फाल्ट का पता नहीं चला। जिसके बाद शाम के समय एसडीओ टाउन और जेई की देखरेख में दोनों फीडरों पर बिजली का लोड डाला गया, लेकिन फीडर बार-बार ट्रिप होने लगा। इससे लोगों को बिजली के साथ ही पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीओ टाउन धर्मेंद्र्र आनंद ने बताया कि बारिश के कारण उपकेंद्रों पर ज्यादा समस्या आई थी, जिसे ठीक करा लिया गया लेकिन जेल फीडर की पेट्रोलिंग के बावजूद फाल्ट का पता नहीं चल पा रहा था। इससे ज्यादा परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रिड के फ्रिक्वेंसी के डॉउन होने के कारण आ रही है। इससे इमरजेंसी रोस्टरिंग बढ़ गई है।
इन मोहल्लों में रही सबसे ज्यादा दिक्क
जेल फीडर की खराबी के चलते सबसे ज्यादा नई बस्ती, आफीसर्स कॉलोनी, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, शाहपुरा कोठी, हिदायतनगर, गंगोत्रीनगर, सिकटिहा, सलेमपुर कोन, पुलिस लाइंस, कलक्ट्रेट, कारागार सहित कई जगहों पर बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

40एमवीए के ट्रांसफार्मर में दिक्कत बढ़ी
132 केवीए छाउछ उपकेंद्र में टाउन के शहरी और आसपास के कस्बों को बिजली सप्लाई देने के लिए 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। पिछले दो दिनों से यह ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप कर रहा है। इससे बिजली सप्लाई काफी प्रभावित हो रही है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण हाल-फिलहाल ट्रांसफार्मर के ठीक होने की उम्मीद कम ही दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed