{"_id":"685c3f9bf82800abd00879f7","slug":"licenses-of-two-shops-suspended-due-to-overrating-and-difference-in-stock-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-149022-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओवररेटिंग व स्टॉक में भिन्नता पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओवररेटिंग व स्टॉक में भिन्नता पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित
Wed, 25 Jun 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
खाद स्टॉक का मिलान करते हुए जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर लगाम लगाने को लेकर कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी। जिला कृषि अधिकारी ने ओवररेटिंग व स्टॉक में भिन्नता पर बुधवार को दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए है। साथ ही अन्य खामियों पर पांच विक्रेताओं को नोटिस जारी की गई। विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि नकहा ब्लाक क्षेत्र के मेसर्स मौर्या खाद भंडार पर ओवररेटिंग की शिकायत मिली थीं। 266.50 रुपये प्रति बोरी 310 रुपये में बेंची जा रही थी। ओवरेटिंग पाए जाने पर मेसर्स मौर्या खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके अलावा
लालपुर में स्थित खुशाली केंद्र लालपुर का औचक निरीक्षण किया जहां स्टाफ में भिन्नता मिली और कई दस्तावेज भी नहीं मिलें। ऐसे में खुशाली केंद्र का भी लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं किसान सेवा केंद्र लालपुर पर विक्रय रजिस्टर न बनाए जाने से नोटिस जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बुधवार को करीब आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अगर कोई कारोबारी ओवररेटिंग या कालाबाजारी करता है तो 7570088259 नंबर पर शिकायत कर करे, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके।