मितौली। कुर्मी युवा महासंघ ने पिछड़ी जाति के हो रहे शोषण के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मितौली को सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछड़ी जाति पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले अमर सिंह पटेल निजी सचिव उत्तर प्रदेश शासन को बर्खास्त कर दिया गया है। पिछले कई वर्षों से निष्ठापूर्वक सरकारी सेवा देते हुए नौ वर्षो से अपर निजी सचिव संघ के अध्यक्ष भी रहे। सोशल मीडिया पर अमर सिंह पटेल के द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय, सहायक अध्यापक भर्ती मामले में आरक्षण को लेकर धोखे से पोस्ट हो जाने पर पद से मुक्त करना गलत है। अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी के आदेश को वापस कर बहाल करने की मांग की गई। इस मौके पर अनिल वर्मा, सतीश चंद्र वर्मा, सुमित वर्मा, प्रेम प्रकाश वर्मा, तेज प्रकाश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।